Prayagraj News: दोस्तों के साथ मिलकर उसने किया मेरा गैंगरेप- पीड़िता ने पुलिस से लगाई न्याय की गुहार
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 18 May 2022 5:13 PM
Prayagraj News: शारीरिक शोषण की शिकार पीड़िता ने जब आरोपी से शादी का दबाव बनाया तो उसने युवती के अश्लील वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी और शादी से इंकार कर दिया.
Prayagraj News: प्रयागराज में महिलाओं के प्रति अपराध घटने का नाम नहीं ले रहा है.ताजा मामला थाना जार्जटाउन अंतर्गत का है. यहां किराए के मकान में रह रही एक युवती ने शारूख पुत्र मोहम्मद परवेज खान पर रेप का आरोप लगाया है. युवती ने आरोप लगाया है कि प्रयागराज के जीटीबी नगर थाना करेली निवासी शारूख ने शादी का झांसा देकर तीन साल से लगातार उसका शारीरिक शोषण किया.
शारीरिक शोषण की शिकार पीड़िता ने जब आरोपी से शादी का दबाव बनाया तो उसने युवती के अश्लील वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी और शादी से इंकार कर दिया. पीड़िता ने बताया कि इस दौरान शाहरुख ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर भी उसके साथ गैंगरेप की घटना को भी अंजाम दिया था, जिसके बदले में उसने अपने दोस्तों से पैसे भी लिए थे.
पीड़िता के मुताबिक आरोपी शाहरुख ने इस दौरान 3 साल लगातार उसका शारीरिक शोषण किया और अंत में जब पीड़िता ने शादी का दबाव बनाया तो उसने उसे बदनाम करने की धमकी देते हुए इनकार कर दिया. पीड़िता ने इस संबंध में जब महिला थाने और जार्जटाउन थाने में शिकायत की. पुलिस ने घटना का खबर लिखे जाने तक कोई संज्ञान नहीं लिया.महिला थाने और जॉर्ज टाउन थाने में सुनवाई ना होने के बाद बुधवार को एसएसपी कार्यालय अपनी फरियाद लेकर पहुंची. जहां प्रभात खबर से बात करते हुए पीड़िता ने अपना दर्द बयां किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










