Prayagraj News: सेब से महंगा बिक रहा विश्व प्रसिद्ध इलाहाबादी अमरूद, लाल सुरखा का रेट सबसे ज्यादा

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 22 Dec 2021 2:01 PM

विज्ञापन

दुकानदारों का कहना है कुछ सालों से मौसम में हो रहे परिवर्तन का असर अमरूद के पैदावार पर भी पड़ा है. पहले ठंड अक्टूबर नवंबर में शुरू हो जाती थी. अब दिसंबर में ठंढ पड़नी शुरू हो रही है. देर से ठंड शुरू होने के कारण अमरूद में कीड़े लग रहे हैं.

विज्ञापन

Prayagraj News: दुनियाभर में अपने स्वाद के लिए मशहूर इलाहाबादी अमरूद इस बार सेब से भी महंगा बिक रहा है. व्यवसायी इसकी वजह इलाहाबादी अमरूद की कम पैदावार बता रहे हैं. दुकानदारों का कहना है कुछ सालों से मौसम में हो रहे परिवर्तन का असर अमरूद के पैदावार पर भी पड़ा है. पहले ठंड अक्टूबर नवंबर में शुरू हो जाती थी. अब दिसंबर में ठंढ पड़नी शुरू हो रही है. देर से ठंड शुरू होने के कारण अमरूद में कीड़े लग रहे हैं. पैदावार कम और ज्यादा मांग से मूल्यों में बढ़ोतरी हुई है.

सिविल लाइन पत्थर गिरजाघर के पास सड़क किनारे सालों से बबलू सोनकर अमरूद की दुकान लगा रहे हैं. बबलू सोनकर प्रभात खबर को बताते हैं कि पहले जहां दिन में अच्छे खासे अमरूद बिकते थे. अब बमुश्किल ही उम्मीद के मुताबिक अमरूद बेच पाते हैं.

undefined

इसकी वजह है पिछले दो साल से अमरूद की पैदावार में गिरावट हो रही है. गुरु ने बताया कि आलम यह है कि अमरूद उन्हें अन्य राज्यों से भी मंगाने पड़ रहे हैं. इलाहाबादी लाल सुरखा का रेट बताते हुए बबलू कहते हैं अमरूद 200 से 220 प्रति किलो बिक रहा है.

आंध्रप्रदेश से संगम स्नान के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं ने अमरूद खरीदने के दौरान प्रभात खबर को बताया कि स्वाद तो काफी अच्छा है. उन्होंने यहां के अमरूदों की तारीफ अपने प्रदेश में भी सुनी है, जिस कारण वो इसे खरीदने के लिए यहां पहुंचे थे. एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि अमरूद का रेट काफी ज्यादा है. लेकिन, क्या किया जा सकता है. उनका कहना था कि रेट कुछ भी हो अमरूद का स्वाद लाजवाब है.

(रिपोर्ट:- एसके इलाहाबादी, प्रयागराज)

Also Read: प्रयागराज में पीएम मोदी का काफिला देख युवाओं ने लगाई दौड़, पुलिस ने लाठी दिखाकर किया काबू
विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola