Prayagraj News: दोस्तों ने आपसी विवाद में की ठेकेदार की गोली मारकर हत्या, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

पैसे से जुड़े विवाद में ठेकेदार के ही दो दोस्तों ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी. फिलहाल, पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है.
Prayagraj News: गोहरी हत्याकांड का मामला अभी थमा नहीं कि शहर के जॉर्ज टाउन थाना क्षेत्र में बुधवार की शाम एक ठेकेदार की गोली मारकर हत्या कर दी गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक का पंचनामा कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मृतक के परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस हत्यारों की तलाश में जुट गई है.
जानकारी के मुताबिक, मुट्ठीगंज थाना क्षेत्र के मालवीय नगर निवासी वीरेंद्र उर्फ बच्चा यादव पेशे से ठेकेदारी का काम करता था. परिजनों की तहरीर के मुताबिक, मृतक के उसके दोस्त महेंद्र यादव और राजेश यादव के साथ पुराने पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था. बुधवार की रात युवक अपने साथियों महेंद्र यादव और राजेश यादव के साथ जॉर्ज टाउन थाना क्षेत्र के एक मेडिसिन शॉप में बैठ कर शराब पी रहा था.
इस बीच पैसों के लेनदेन को लेकर एक बार फिर उनके बीच कहासुनी शुरू हो गई. गाली गलौज के बाद मौके पर मौजूद लोग कुछ समझ पाते की इससे पहले ही फायरिंग हो गई. स्थानीय लोग जब भागकर मौके पर पहुंचे तो देखा वीरेंद्र खून से लथपथ जमीन पर पड़ा था, और उसकी मौके पर ही मौत हो गई.
Also Read: Prayagraj News: पत्नी से अवैध संबंधों के शक में युवक की कर दी थी निर्मम हत्या, कोर्ट ने सुनाई उम्र कैद की सजा
घटना की सूचना पर डीआईजी/ एसएसपी सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी कई थानों की फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे. उन्होंने तत्काल हत्यारों की गिरफ्तारी का आदेश देते हुए घटना के संबंध में आसपास के लोगों से पूछताछ की. पुलिस के मुताबिक, मृतक को सर और पैर में गोली लगी है. शव पोस्टमार्टम के लिए एसआरएन मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया. पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है.
रिपोर्ट- एस के इलाहाबादी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










