ePaper

Post Office की ब्लॉकबस्टर स्‍कीम! ब्‍याज से सिर्फ गारंटी कमाई ही नहीं, जरूरत पर मिलेगा सस्‍ता और आसान लोन

Updated at : 10 Jan 2024 7:55 AM (IST)
विज्ञापन
Post Office की ब्लॉकबस्टर स्‍कीम! ब्‍याज से सिर्फ गारंटी कमाई ही नहीं, जरूरत पर मिलेगा सस्‍ता और आसान लोन

Post Office Scheme: पोस्ट ऑफिस का रेकरिंग डिपॉजिट (RD) रेगुलर स्‍मॉल सेविंग्‍स का सुरक्षित और आसान तरी‍का है. ग्राहक पोस्‍ट ऑफिस के किसी भी ब्रांच में अपना खाता खुलवा सकते हैं.

विज्ञापन
undefined

Post Office Scheme: आज के वक्त में कमाई के साधान सीमित है. मगर, खर्च दिनों दिन बढ़ती जा रही है. ऐसे में अगर आपकी सेविंग भी कमाई करने लगे तो कैसा रहेगा. पोस्ट ऑफिस का रेकरिंग डिपॉजिट (RD) रेगुलर स्‍मॉल सेविंग्‍स का सुरक्षित और आसान तरी‍का है. ग्राहक पोस्‍ट ऑफिस के किसी भी ब्रांच में अपना खाता खुलवा सकते हैं.

undefined

रेकरिंग डिपॉजिट (RD) में हर महीने एक निश्चित रकम, तय तारीख को जमा कराना होता है. इस स्कीम में अभी 6.7% सालाना ब्‍याज मिल रहा है. पोस्‍ट ऑफिस में कम से कम 100 रुपये की राशि से RD अकाउंट खुलवाया जा सकता है. इसमें मैक्सिमम डिपॉजिट की लिमिट नहीं है.

Also Read: Post Office Investment: इस महीने पति-पत्नी साथ मिलकर करें धांसू स्कीम में निवेश, मिलेगा झोली भरकर तगड़ा रिटर्न

undefined

RD को 3 साल बाद प्रीमैच्योर क्लोज किया जा सकता हैं. इसके अलावा, अकाउंट को मैच्योरिटी के बाद और 5 साल के लिए एक्सटेंड भी कराने की सुविधा मिलती है.

undefined

RD अकांउट पर न केवल गारंटीड ब्‍याज मिलता है, बल्कि जरूरत पर सस्‍ता और आसान लोन भी मिल सकता है. पोस्‍ट ऑफिस की वेबसाइट के अनुसार, RD अकाउंट में 12 किस्त (इनस्टॉलमेंट) जमा हो चुकी हैं और अकाउंट एक साल तक चालू रहने के बाद भी बंद नहीं किया गया है, तो अकाउंट होल्‍डर लोन ले सकता है. नियमों के अनुसार, RD में मौजूद बैलेंस का 50% तक लोन अमाउंट के रूप में मिल सकता है. लोन को एकमुश्त या समान मासिक किस्त में रिपेमेंट किया जा सकता है.

undefined

पोस्‍ट ऑफिस की RD के ऊपर लोन लेने पर ब्याज दर बैंकों के पर्सनल लोन के मुकाबले कम होती है. नियमों के अनुसार, RD अकांउट पर लोन कि ब्‍याज RD अकाउंट में डिपॉजिट पर मिल रही ब्‍याज दर से 2% ज्‍यादा (RD अकाउंट का ब्‍याज +2%) रहती है. इसका अर्थ है कि अभी डाकघर की RD पर सालाना ब्याज दर 6.7% है, यदि अगर लोन लिया तो लोन की ब्याज दर 8.7% रहेगी.

undefined

RD पर लोन के मामले में ब्याज की कैलकुलेशन लोन अमाउंट देने की तारीख से लेकर लोन वापसी की तारीख तक की जाएगी. RD का मैच्योरिटी टर्म 5 साल है. अगर मैच्योरिटी टर्म पूरा होने तक लोन नहीं चुकाया जा सका , तो RD अकाउंट की मैच्योरिटी वैल्यू से लोन और ब्याज काट लिया जाता हैं.

(इनपुट-शुभम)

Post office RD Calculator का इस्तेमाल करें यहां से

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola