CWG 2022 : कॉमनवेल्थ गेम्स के सभी पदक विजेताओं से मुलाकात करेंगे पीएम मोदी

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 13 Aug 2022 8:24 AM

विज्ञापन

कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 के सभी पदक विजेताओं से आज मिलेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी. पीएम मोदी शनिवार को सुबह 11 बजे दिल्ली में अपने आधिकारिक आवास पर सभी खिलाड़ियों की मेजबानी करेंगे.

विज्ञापन

कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 (Commonwealth Games) के सभी पदक विजेताओं से आज मिलेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी. पीएम मोदी शनिवार को सुबह 11 बजे दिल्ली में अपने आधिकारिक आवास पर सभी खिलाड़ियों की मेजबानी करेंगे. उन्होंने बर्मिंघम रवाना होने से पहले खिलाड़ियों से मिलने का वादा किया था. भारत ने राष्ट्रमंडल खेलों में 22 गोल्ड, 16 सिल्वर और 23 ब्रॉन्ज समेत कुल 61 पदक अपने नाम किये और चौथे स्थान पर रहा.

अपना वादा निभाएंगे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने खिलाड़ियों के बर्मिंघम रवाना होने से पहले वीडियो कॉल पर बात की थी और कहा था कि वह खिलाड़ियों से राष्ट्रमंडल खेलों के बाद मिलने के लिए समय निकालेंगे. प्रधानमंत्री अब अपने वादे को निभाने जा रहे हैं. पीएम मोदी ने राष्ट्रमंडल खेलों के दौरान लगातार खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया था. उन्होंने पदक जीतने के तुरंत बाद खिलाड़ियों की तारीफ की और उनके लिए ट्वीट किए थे. बता दें, प्रधानमंत्री मोदी ने पिछले साल भी टोक्यो ओलंपिक समाप्त होने के बाद वहां से लौटकर आए पदक विजेताओं से मुलाकात की थी.

Also Read: CWG 2022: राष्ट्रमंडल खेलों में महिला पहलवानों के प्रदर्शन से खुश नहीं है डब्ल्यूएफआई, होगी समीक्षा

सशस्त्र बलों के खिलाड़ियों से मिले राजनाथ सिंह

वहीं, शुक्रवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने राष्ट्रमंडल खेलों में हिस्सा लेने वाले भारतीय सशस्त्र बलों के खिलाड़ियों से मुलाकात की. रक्षा मंत्री ने सशस्त्र बलों के खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना की. उन्होंने ट्विट कर लिखा, ‘बर्मिंघम में राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले सैन्य बलों के खिलाड़ियों के साथ बातचीत शानदार रही. उन्होंने अपने शानदार प्रदर्शन से हर किसी को खुश किया और अपनी उपलब्धियों से देश को गौरवान्वित किया. इन एथलीट को भविष्य के लिए सफलता हासिल करने के लिए शुभकामनाएं.’

भारत के पदक विजेता

22 गोल्ड- मीराबाई चानू, जेरेमी लालरिनुंगा, अंचिता शेउली, महिला लॉन बॉल टीम, टीटी पुरुष टीम, सुधीर, बजरंग पूनिया, साक्षी मलिक, दीपक पूनिया, रवि दहिया, विनेश, नवीन, भाविना, नीतू, अमित पंघाल, एल्डहॉस पॉल, निकहत जरीन, शरत-श्रीजा, पीवी सिंधु, लक्ष्य सेन, सात्विक-चिराग, शरत कमल.

16 सिल्वर- संकेत सरगर, बिंदियारानी देवी, सुशीला देवी, विकास ठाकुर, भारतीय बैडमिंटन टीम, तूलिका मान, मुरली श्रीशंकर, अंशु मलिक, प्रियंका, अविनाश साबले, पुरुष लॉन बॉल टीम, अब्दुल्ला अबोबैकर, शरथ-साथियान, महिला क्रिकेट टीम, सागर, पुरुष हॉकी टीम.

23 ब्रॉन्ज- गुरुराजा, विजय कुमार यादव, हरजिंदर कौर, लवप्रीत सिंह, सौरव घोषाल, गुरदीप सिंह, तेजस्विन शंकर, दिव्या काकरन, मोहित ग्रेवाल, जैस्मिन, पूजा गहलोत, पूजा सिहाग, मोहम्मद हुसामुद्दीन, दीपक नेहरा, रोहित टोकस, सोनलबेन, महिला हॉकी टीम, संदीप कुमार, अन्नू रानी, सौरव-दीपिका, किदांबी श्रीकांत, त्रिषा-गायत्री, साथियान.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola