PM Modi Jharkhand visit: गुमला में पीएम मोदी का संबोधन समाप्त

Updated:
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय झारखंड दौरे पर हैं. इस कड़ी आज वे पलामू और गुमला के सिसई में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे. पीएम मोदी के झारखंड दौरे से जुड़ी पल-पल की खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ…

विज्ञापन

गुमला में पीएम मोदी का संबोधन समाप्त

गुमला में पीएम मोदी का संबोधन समाप्त हो चुका है. सभा के समापन से पहले उन्होंने वहां पर मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आप घर-घर जाकर लोगों से कहना कि मोदी ने आपको जोहार कहा है. जय श्री राम कहा है.

गुमला में पीएम मोदी बोले- भ्रष्टाचार हटाओ

गुमला में मोदी ने कहा कि मोदी का एक ही संकल्प है. हम कहते हैं भ्रष्टाचार हटाओ. इंडी गठबंधन वाले कहते हैं भ्रष्टाचारी बचाओ.

पीएम मोदी ने पूर्व सीएम हेमंत सोरेन पर बोला हमला

गुमला के सिसई में पीएम मोदी ने पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर हमला बोलते हुए कहा कि एक मुख्यमंत्री भ्रष्टाचार के गंभीर मामले में जेल में बंद है. अब आप बताइए ”कोई आपके घर में चोरी करेगा तो सजा मिलना चाहिए कि नहीं चाहिए”. कोई आपका कुछ लेकर चला जाए तो आप उसे पकड़ेंगे या नहीं.

गुमला में पीएम मोदी ने पेपर लीक मामले पर झारखंड सरकार को घेरा

गुमला में पीएम मोदी ने पेपर लीक मामले पर झारखंड सरकार को घेरते हुए कहा कि आज राज्य में कोई ऐसी परीक्षा नहीं जिसमें पेपर लीक न हुआ हो. इसलिए हमने सोचा कि अब हमें दिल्ली डंडे से जरूरत करना पड़ेगा. इसलिए हमने पेपर लीक वाले माफिया के विरोध में बहुत बड़ा कानून बनाया है. बच्चों की जिंदगी के साथ खिलवाड़ करने वालों की जिंदगी जेल में बीतेगी.

पीएम मोदी ने स्वच्छ भारत अभियान मुद्दे पर कांग्रेस को घेरा

पीएम मोदी ने कांग्रेस और इंडी गठबंधन पर हमला बोलते हुए कहा कि मैं स्वच्छ भारत अभियान शुरू किया तो कांग्रेस और इंडी गठबंधन वाले कहने लगे झाड़ू लगाने से क्या होगा ? शौचालय बनाने से क्या होगा. आज गांव गांव देखिए हालात बदले हैं.

गुमला में पीएम मोदी बोले- बिरसा मुंडा मेरे लिए प्रेरणा

गुमला में पीएम मोदी ने भगवान बिरसा मुंडा के बारे में कहा कि वे उनके लिए सिर्फ नाम नहीं. बल्कि प्रेरणा है. भगवान बिरसा मुंडा ने जीवन में हर चुनौती से जीतना सिखाया है. मुझे उनसे प्रेरणा मिलती है.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola