ePaper

वाराणसी के बाद कानपुर में PM Modi का दौरा, IIT के दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल, मेट्रो का करेंगे उद्घाटन

Updated at : 09 Dec 2021 10:33 AM (IST)
विज्ञापन
वाराणसी के बाद कानपुर में PM Modi का दौरा, IIT के दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल, मेट्रो का करेंगे उद्घाटन

PM Modi In Kanpur: पीएम मोदी के कानपुर आने की तारीख फाइनल होते ही डीएम विशाख जी अय्यर ने तुरंत आईआईटी पहुंचकर वहां निरीक्षण किया. दीक्षांत समारोह को लेकर उन्होंने आईआईटी के प्रशासनिक अफसरों के साथ बैठक की.

विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 दिसंबर को कानपुर में आईआईटी के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे. इसके अलावा निराला नगर रेलवे मैदान में आयोजित जनसभा में वह मेट्रो समेत कई प्रमुख योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे. प्रधानमंत्री का 28 दिसंबर को कानपुर आने का कार्यक्रम फाइनल हो गया है.

पीएम मोदी के कानपुर आने की तारीख फाइनल होते ही डीएम विशाख जी अय्यर ने तुरंत आईआईटी पहुंचकर वहां निरीक्षण किया. दीक्षांत समारोह को लेकर उन्होंने आईआईटी के प्रशासनिक अफसरों के साथ बैठक की. उन्होंने अधिकारियों के साथ प्रधानमंत्री व अन्य लोगों के प्रवेश के रास्तों को देखा.

इसके साथ ही हेलीपैड स्थल और फ्लीट के रूट को भी चेक किया. प्रधानमंत्री दीक्षांत समारोह में तीन लोगों को मानद उपाधि से सम्मानित कर सकते हैं. दीक्षांत समारोह के लिए आईआईटी ने अपना ड्रेस कोड भी तय किया है. जो कार्यक्रम को भव्यता को देखते हुए सादगी पूर्ण होगा.

प्रधानमंत्री को उसी दिन कानपुर मेट्रो का भी लोकार्पण करना है. यह लोकार्पण आईआईटी मेट्रो स्टेशन से ट्रेन चलाकर होना है. इसके लिए अभी दोनों ही विकल्प लेकर चला जा रहा है कि प्रधानमंत्री आईआईटी से बाहर निकलते ही बने आईआईटी मेट्रो स्टेशन पर जाकर मेट्रो को हरी झंडी दिखाकर उसे आम जनता के लिए रवाना कर दें.

इसके अलावा यह भी कहा जा रहा है कि वह निराला नगर मैदान में अपनी जनसभा के दौरान अन्य लोकार्पण के साथ ही मेट्रो का भी लोकार्पण कर सकते हैं. हालांकि अभी मेट्रो उद्घाटन को लेकर प्लान फाइनल नहीं हुआ है.

Also Read: Kanpur Metro: नए साल पर कानपुर को मेट्रो का तोहफा, 28 दिसंबर को पीएम मोदी दिखाएंगे हरी झंडी

रिपोर्ट : आयुष तिवारी

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola