Pitru Paksha 2023: श्राद्ध करते समय याद रखें जरुरी बातें, जानें इस दिन का नियम और महत्व

Updated:
विज्ञापन
Pitru Paksha 2023: श्राद्ध करते समय याद रखें जरुरी बातें, जानें इस दिन का नियम और महत्व

Pitru Paksha 2023: पितृपक्ष हमारे पूर्वजों के कर्ज को चुकाने का महीना है. मान्यता है कि पितृ पक्ष के दौरान हमारे पूर्वज धरती पर अपने वंशजों से मिलने के लिए आते हैं. पितृपक्ष की अवधि पितरों को समर्पित है.

विज्ञापन
undefined
इन नियमों को जरूर याद रखें

श्राद्ध का भोजन पूरी शुद्धता से बनाना चाहिए. भोजन बनाने से पहले किचन और गैस को अच्‍छी तरह से साफ कर लें. भोजन में प्‍याज-लहसुन का इस्‍तेमाल नहीं करना चाहिए.

undefined
श्राद्ध का भोजन ब्राह्मण को कब कराना चाहिए

श्राद्ध का भोजन ब्राह्मण को हमेशा सूरज चढ़ने के बाद करवाएं. माना जाता है कि सूर्य की किरणों से ही हमारे पितर भोजन को ग्रहण करते हैं. ऐसे में सूर्य का प्रभाव जितना अधिक होगा, पितरों को भोजन उतने अच्‍छे से मिल पाएगा.

undefined
इन बातों का रखें विशेष ध्यान

ब्राह्मण को भोजन जब तक न करा दें, तब तक स्‍वयं भी भोजन न करें. ये आपके पितर के प्रति आपकी श्रद्धा को व्‍यक्‍त करता है. इसके अलावा ब्राह्मण को भोजन करवाते समय मौन रहें. अगर किसी चीज की जरूरत हो तो इशारे में कहकर मंगवाएं.

undefined
श्राद्ध का भोजन प्रसाद के तौर पर ग्रहण करें

श्राद्ध का भोजन प्रसाद की तरह होता है. इसमें कोई कमी नहीं निकालनी चाहिए. ब्राह्मण को भोजन करवाते समय भी उससे ये न पूछें कि भोजन कैसा बना है. ब्राह्मण भोज के बाद आप स्वयं भी उसे प्रसाद के तौर पर ग्रहण करें.

undefined
इन बातों का रखें ध्यान

श्राद्ध का भोजन या तो पत्‍तल में खिलाएं या चांदी, कांसे के बर्तन में खिलाएं. कांच या मिट्टी के बर्तन का इस्‍तेमाल बिल्‍कुल न करें. ब्राह्मण को भोजन करवाने के बाद उसे श्रद्धानुसार दान-दक्षिणा जरूर दें और चलते समय पैर छूकर उनका आशीर्वाद लें.

undefined
यह काम जरुर करें

ब्राह्मण भोज को कराने के बाद पितरों को मन में याद कर भूल चूक के लिए क्षमायाचना करें. इसके बाद अपना व्रत खोलें और प्रसाद ग्रहण करें और पूरे परिवार को करवाएं. रात के समय दक्षिण दिशा में पितरों के नाम का सरसों के तेल का दीपक जलाएं.

विज्ञापन
राधेश्याम कुशवाहा

लेखक के बारे में

By राधेश्याम कुशवाहा

राधेश्याम कुशवाहा को पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत उन्होंने राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में यूपी डेस्क का नेतृत्व कर रहे हैं. इन्हें धर्म-अध्यात्म, ज्योतिष, राजनीति, अपराध और सकारात्मक खबरों की रिपोर्टिंग व लेखन में विशेष रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola