Phalguna Amavasya 2022: कल है फाल्गुन अमावस्या, बन रहा है शिव और सिद्ध योग

Updated at : 01 Mar 2022 3:25 PM (IST)
विज्ञापन
Phalguna Amavasya 2022: कल है फाल्गुन अमावस्या, बन रहा है शिव और सिद्ध योग

Falgun Amavasya 2022: पौराणिक मान्यताओं में भी अमावस्या और पूर्णिमा तिथियों का विशेष महत्व बताया गया है. मान्यता है कि फाल्गुन अमावस्या पितरों को मोक्ष दिलाती है. इस बार फाल्गुन मास की अमावस्या तिथि 2 मार्च 2022 बुधवार को है.

विज्ञापन

Falgun Amavasya 2022: हिंदू कैलेंडर के मुताबिक साल का आखिरी दिन फाल्गुन मास की अमावस्या होता है. इसके बाद चैत्र माह से हिंदू नव वर्ष की शुरुआत हो जाती है. साल के हर महीने में एक अमावस्या और एक पूर्णिमा होती है. पौराणिक मान्यताओं में भी अमावस्या और पूर्णिमा तिथियों का विशेष महत्व बताया गया है. मान्यता है कि फाल्गुन अमावस्या पितरों को मोक्ष दिलाती है. इस बार फाल्गुन मास की अमावस्या तिथि 2 मार्च 2022 बुधवार को है.

Falgun Amavasya 2022: तिथि एवं मुहूर्त

पंचांग के अनुसार, इस वर्ष फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि का प्रारंभ 01 मार्च दिन मंगलवार को देर रात 01:00 बजे से हो रहा है. इस समय महाशिवरात्रि का समापन होगा. फाल्गुन अमावस्या तिथि 02 मार्च को रात 11 बजकर 04 मिनट तक मान्य है.

Falgun Amavasya 2022: फाल्गुन अमावस्या के लाभ

यह भगवान चंद्रमा और भगवान यम का आशीर्वाद पाने में मदद करता है

पर्यवेक्षकों का परिवार अपने जीवन में सभी प्रकार के पापों और बाधाओं से मुक्त हो जाता है

यह पूर्वजों की आत्माओं को राहत देने में मदद करता है और मोक्ष प्राप्त करने में उनका समर्थन करता है

यह बच्चों को समृद्ध और लम्बा जीवन पाने में मदद करता है

पितरों को समर्पित होती है फाल्गुन मास की अमावस्या

वैसे तो हर महीने की अमावस्या तिथि पितरों को समर्पित होती है। फाल्गुन मास की अमावस्या के दिन आप पितरों को संतुष्ट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं. इस विशेष दिन पितरों का श्राद्ध, दान और तर्पण करना चाहिए. इसके अलावा गीता के सप्तम अध्याय का पाठ करना शुभ होता है। इससे पितरों को कष्टों से मुक्ति मिलती है. इस दिन पीपल की पूजा करना शुभ माना जाता है. ऐसा करने से पितृ दोष भी दूर होता है.

Falgun Amavasya 2022: शिव और सिद्ध योग में फाल्गुन अमावस्या

साल 2022 में फाल्गुन अमावस्या दो शुभ योग में है. बता दें कि इस बार फाल्गुन अमावस्या शिव और सिद्ध योग में है. फाल्गुन अमावस्या के दिन शिव योग सुबह 08 बजकर 21 मिनट तक है. उसके बाद सिद्ध योग लग जाएगा, जो 03 मार्च को सुबह 05 बजकर 43 मिनट तक रहेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola