चार घंटे का ऑपरेशन करके पीजी के डॉक्टरों ने बचायी मालदा के प्रमोटर की जान

Updated at : 17 Jul 2021 8:47 PM (IST)
विज्ञापन
चार घंटे का ऑपरेशन करके पीजी के डॉक्टरों ने बचायी मालदा के प्रमोटर की जान

मरीज का वजन 140 किलो होने के कारण ऑपरेशन बहुत जटिल था. ओपन सर्जरी करने से मरीज की जान जा सकती थी. इसलिए डॉक्टरों ने लेप्रोस्कोपिक सर्जरी करने का फैसला किया.

विज्ञापन

कोलकाता (जे कुंदन): पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता स्थित एसएसकेएम अस्पताल के डॉक्टरों ने मालदा के एक प्रमोटर की जान बचा ली. करीब चार घंटे तक चले इस ऑपरेशन में डॉक्टरों ने जोखिम लेते हुए मूत्राशय और मलाशय के बीच फंसी गोली को सफलतापूर्वक निकाल दिया.

डॉक्टरों के मुताबिक, मरीज का वजन 140 किलो होने के कारण ऑपरेशन बहुत जटिल था. ओपन सर्जरी करने से मरीज की जान जा सकती थी. इसलिए डॉक्टरों ने लेप्रोस्कोपिक सर्जरी करने का फैसला किया. सी-आर्म मशीन से एक्स-रे कर गोली को पहले लोकेट किया गया.

undefined

किडनी व लीवर को छूते हुए गोली मूत्राशय और मलाशय के बीच फंस गयी थी. इसे निकालने के लिए जनरल सर्जरी विभाग के तीन डॉक्टरों की टीम बनी. डॉ सिराज अहमद, डॉ शमिता चट्टोपाध्याय व डॉ प्रीतिन बेड़ा ने ऑपरेशन का जिम्मा संभाला और चार घंटे के प्रयास के बाद गोली निकालने में सफल रहे.

Also Read: दुर्गापुर से कोलकाता के बीच बनाया ग्रीन कॉरिडोर, एसएसकेएम में जरूरतमंदों में होगा अंगों का प्रत्यारोपण, डॉक्टरों की बनी कमेटी

इस बारे में पूछे जाने पर डॉ अहमद ने कहा कि ऐसी परिस्थिति में ओपन सर्जरी की जाती है, लेकिन मरीज का वजन बहुत अधिक था. इसलिए ओपन सर्जरी करना घातक साबित हो सकता था. इसलिए लेप्रोस्कोपिक सर्जरी कर गोली को निकाला गया. डॉक्टरों ने कहा है कि मरीज की हालत अब खतरे से बाहर है.

https://www.youtube.com/watch?v=9C2Yk1DW9xY प्वाइंट ब्लैंक रेंज से प्रमोटर को मारी गयी थी गोली

उल्लेखनीय है कि मालदा के इंग्लिश बाजार इलाके में प्रमोटिंग विवाद को लेकर नेपाल चौधरी को प्वाइंट ब्लैंक रेंज से गोली मार दी गयी थी. मोटापा के कारण उनके पेट में चर्बी बहुत था. इसलिए गोली शरीर के अंदर फंस गयी. उन्हें मालदा मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां से एसएसकेएम रेफर कर दिया गया.

Also Read: उत्तर बंगाल विकास मंत्री रवींद्रनाथ घोष को एसएसकेएम में भर्ती कराया गया
undefined
undefined

Posted By: Mithilesh Jha

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola