पंचायत चुनाव : कड़ी सुरक्षा में 339 केन्द्रों पर आज वोटों की गिनती जारी, कई सीटों पर तृणमूल आगे

पश्चिम बंगाल में हर मतगणना केंद्रों पर एक कंपनी केंद्रीय बल के साथ राज्य पुलिस के कर्मी भी तैनात किया गया है. इसके बावजूद इलाकों में हंगामा और पत्थरबाजी की घटनाएं लगातार घट रही है.
पश्चिम बंगाल में आज कड़ी सुरक्षा घेरे के बीच त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की गिनती शुरु हो गई . मतगणना केंद्रों के बाहर धारा 144 लागू रहेगा. केंद्रीय बलों के सुरक्षा घेरे के बीच सुबह 8 बजे से मतगणना शुरु हो चुकी है. कई जगहों पर तृणमूल आगे चल रही है ताे कई जगहाें पर लोग जश्न मनाते नजर आ रहे है. हालांकि वोटों की गिनती जारी है और आगे कई फेरबदल देखने को मिलेगा. फिलहाल तृणमूल कई सीटों पर आगे चल रही है.
ग्राम पंचायत, पंचायत समिति और जिला परिषद के मतपत्रों की गिनती शुरु हो गई है. मतपेटियों की सुरक्षा के लिए राज्य के 22 जिलों में 767 स्ट्रांग रूम बनाये गये हैं. इनमें से कुल 339 केंद्रों पर वोटों की गिनती हो रही है. जानकारी के अनुसार, दक्षिण 24 परगना में गणना केंद्रों की संख्या सबसे अधिक है. यहां 28 केंद्रों पर वोटों की गिनती होगी. मतगणना केंद्रों पर केंद्रीय बलों और राज्य सशस्त्र पुलिस का पहरा लगाया गया है. इसके अलावा क्लोज सर्किट कैमरे से नजर रखी जा रही है.
हर मतगणना केंद्रों पर एक कंपनी केंद्रीय बल के साथ राज्य पुलिस के कर्मी भी तैनात किया गया है. इसके बावजूद इलाकों में हंगामा और पत्थरबाजी की घटनाएं लगातार घट रही है. वहीं मतदान केंद्रों के भीतर रिटर्निंग ऑफिसर, काउंटिंग ऑफिसर के साथ बीडीओ, सहायक मतगणना अधिकारी मौजूद है.
दक्षिण 24 परगना- 28, मुर्शिदाबाद- 26,पूर्वी मेदिनीपुर- 25,पूर्वी बर्दवान- 23,उत्तर 24 परगना- 22,पश्चिम मेदिनीपुर- 21, बांकुरा- 22, पुरुलिया-20, बीरभूम- 19, नादिया – 18, हुगली- 18, मालदह-15, हावड़ा- 14, कूचबिहार-12, जलपाईगुड़ी- 10, पश्चिम बर्दवान-8, झारग्राम-8, दक्षिण दिनाजपुर-8, उत्तर दिनाजपुर-8,अलीपुरद्वार-6,दार्जिलिंग-5, कालिम्पोंग-4
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shinki Singh
10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




