Panchayat 3: पंचायत के तीसरे सीजन में रिंकी की होगी शादी, जितेंद्र कुमार ने कहानी को लेकर कही ये बात

Updated:
विज्ञापन

Panchayat Season 3: पंचायत सीजन 2 को दर्शकों का ढेर सारा प्यार मिला है. अब फैंस तीसरे सीजन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. नए सीजन में दर्शकों को कई सवालों का जवाब मिल सकता है.

विज्ञापन

Panchayat 3: पंचायत 2 (Panchayat Season 2 ) रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है. इस सीरीज का इमोशनल क्लाइमैक्स दर्शकों को काफी ज्यादा पसंद आया. अब सभी इसके तीसरे सीजन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. सभी जानने के लिए उत्सुक हैं कि कहानी कैसे आगे बढ़ेगी. क्या रिंकी की शादी सचिन जी से होगी? वहीं प्रधान जी और मंजू देवी चुनाव में हार जाएंगे या फिर जीत दर्ज करेंगे. तीसरे सीजन का इंतजार कर रहे दर्शकों के लिए खुशखबरी है. इस सीरीज का तीसरा सीजन आने वाला है, जिसमें सारे सवाल के जवाब मिलेंगे.

विज्ञापन

जितेंद्र ने किया कंफर्म

जितेंद्र कुमार ने हाल ही में अक इंटरव्यू में खुलासा किया कि पंचायत 2 के जबदस्त हिट के बाद इसका तीसरा सीजन आएगा. उन्होंने आगे कहा, “पहले सीजन के दौरान, लोग आजाद थे और उनके पास देखने के लिए कई सीरीज थी. हमें ढेर सारा प्यार मिला तो उम्मीद है कि इस बार भी वे कुछ समय निकालेंगे. हम पंचायत सीजन तीन की भी उम्मीद कर रहे हैं…जल्द ही इसपर काम शुरू होगा”

पंचायत 2 इस दिन हुआ था रिलीज

गौरतलब है कि पंचायत 2 में सचिव जी के रोल में जितेन्द्र कुमार है. पंचायत सीजन वन 3 अप्रैल 2020 को रिलीज हुई थी, जिसे लोगों ने खूब पसंद किया. इसका दूसरा सीजन 18 मई को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुआ था. इस बार सीजन में मंजू देवी और प्रधान पति की बेटी ‘रिंकी’ की एंट्री हुई है, जिसका रोल सानविका निभा रही है. पंचायत के दूसरे सीजन में भी कुल आठ एपिसोड हैं. हर एक एपिसोड में अलग-अलग मजेदार कहानियां हैं. ये सीरीज रिलीज होती ही लीक हो गई है. इसे IMDB में 10 में से 8.8 रेटिंग मिली है.

Also Read: Panchayat 2 Review: पिछले सीजन के मुकाबले उन्नीस, लेकिन दिल छू लेने में कामयाब रही ‘पंचायत 2’

इस सीरीज में अभिनय की बात करें तो जितेंद्र कुमार अपने चित परिचित अंदाज में नजर आए हैं वो हमेशा की तरह रघुबीर यादव अपने उम्दा अभिनय से अपने गुस्से हो या चुहलबाजी से मुस्कुराहट बिखेर जाते हैं. नीना गुप्ता को इस बार कम स्पेस मिला है.उनके किरदार से कुछ खास करने की इस बार उम्मीद बंधी थी. जो अखरती है हालांकि रघुबीर यादव और उनकी नोंक झोंक इस सीजन भी बहुत खास बन पड़ा है.फैसल मलिक ने इस सीजन यादगार परफॉरमेंस दी है. हंसाने के साथ साथ वह आंखों को नम भी कर गए हैं. विकास के किरदार में चंदन रॉय भी छाप छोड़ने में कामयाब रहे हैं. पंकज झा, सांविका, दुर्गेश कुमार और सुनीता राजबर ने भी अपने अपने अभिनय से इस सीरीज को खास बनाया है. इस सीजन कलाकारों का अभिनय सीरीज की एक अहम यूएसपी है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola