सानिया मिर्जा ने सत्र का पहला खिताब जीता, चीनी खिलाड़ी के साथ मिलकर अमेरिकी-न्यूजीलैंड जोड़ी को हराया

Updated:
विज्ञापन

Sharjah: Virat Kohli captain of Royal Challengers plays a shot during match 35 of the Vivo Indian Premier League between the Royal Challengers Bangalore and the Chennai Super Kings, at the Sharjah Cricket Stadium, Sharjah, Friday, Sept. 24, 2021. (PTI Photo/Sportzpics for IPL)(PTI09_24_2021_000244A)

Ostrava Open भारत और चीन की दूसरी वरीय जोड़ी ने अमेरिका की क्रिस्टियन और न्यूजीलैंड की रोटलिफ की तीसरी वरीय जोड़ी को खिताबी मुकाबले में एक घंटा और चार मिनट में 6-3 6-2 से शिकस्त दी.

विज्ञापन

भारत की स्टार टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा (Sania Mirza) ने सत्र का पहला खिताब जीत लिया है. रविवार को उन्होंने और चीन की उनकी जोड़ीदार शुआई झेंग ने ओस्ट्रावा ओपन के महिला युगल फाइनल में केटलिन क्रिस्टियन और एरिन रोटलिफ की जोड़ी को हराया.

विज्ञापन

भारत और चीन की दूसरी वरीय जोड़ी ने अमेरिका की क्रिस्टियन और न्यूजीलैंड की रोटलिफ की तीसरी वरीय जोड़ी को खिताबी मुकाबले में एक घंटा और चार मिनट में 6-3 6-2 से शिकस्त दी.

चौंतीस साल की सानिया और झेंग ने इस डब्ल्यूटीए 500 प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में इरी होजुमी और माकोतो निनोमिया की जापान की चौथी वरीय जोड़ी को सीधे सेटों में 6-2 7-5 से हराया था.

सानिया सत्र में दूसरी बार फाइनल में खेल रही थी. इससे पहले उन्होंने पिछले महीने अमेरिका में क्रिस्टिना मशाले के साथ मिलकर डब्ल्यूटीए 250 क्लीवलैंड प्रतियोगिता के फाइनल में जगह बनाई थी जहां इस जोड़ी को शिकस्त का सामना करना पड़ा था.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola