Oscars 2023 Full Winners List: भारत ने रचा इतिहास, यहां देखें ऑस्कर विनर्स की पूरी लिस्ट
Published by : Ashish Lata Updated At : 13 Mar 2023 2:09 PM
backstage during the 89th Annual Academy Awards at Hollywood & Highland Center on February 26, 2017 in Hollywood, California.
Oscars 2023 Full Winners List: 95वें ऑस्कर अवॉर्ड की घोषणा हो चुकी है. भारतीयों के लिए आज गौरव का क्षण हैं, आरआरआर के 'नाटु नाटु' गाने ने बेस्ट ऑरिजनल सॉन्ग का अवॉर्ड अपने नाम किया है. वहीं 'द एलिफेंट व्हिस्परर्स' ने बेस्ट डॉक्युमेंट्री शॉर्ट मूवी का अवॉर्ड मिला है. आइये जानते हैं पूरी विनर लिस्ट
ऑस्कर 2023 या यूं कहे 95वां अकादमी पुरस्कार हाल ही में लॉस एंजिल्स में हुआ. जहां भारत ने इतिहास रचते हुए दो बड़े अवॉर्ड्स अपने नाम किये. जहां एसएस राजामौली की फिल्म आरआरआर के ‘नाटु नाटु’ गाने को बेस्ट ऑरिजनल सॉन्ग कैटेगरी में अवॉर्ड मिला. वहीं कार्तिकी गोंजाल्विस के डायरेक्शन में बनी इंडियन शॉर्ट मूवी ‘द एलिफेंट व्हिस्परर्स’ ने भी बेस्ट डॉक्युमेंट्री शॉर्ट मूवी में अवॉर्ड जीता. इसके अलावा एवरीथिंग एवरीवेयर ऑल एट वंस ने अधिकांश पुरस्कार जीते. फिल्म को 11 नॉमिनेशन मिले थे और यह ज्यादातर कैटेगरी में जगह बनाने में सफल रही. आइये जानते हैं पूरी विनर लिस्ट…
सबसे अच्छी फिल्म – एवरीथिंग एवरीवेयर ऑल एट वंस (Everything Everywhere All at Once)
सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री – मिशेल योह (एवरीथिंग एवरीवेयर ऑल एट वंस)
सर्वश्रेष्ठ अभिनेता – ब्रेंडन फ्रेजर (द व्हेल)
सर्वश्रेष्ठ निर्देशक – डेनियल (एवरीथिंग एवरीवेयर ऑल एट वंस)
सर्वश्रेष्ठ फिल्म संपादन – एवरीथिंग एवरीवेयर ऑल एट वंस
सर्वश्रेष्ठ मूल गीत – आरआरआर से नाटू-नाटू
बेस्ट साउंड – टॉप गन: मेवरिक


Of all the universes, we live in the one where Michelle Yeoh makes history as the first Asian woman to win the Best Actress Oscar—love that for us! #Oscars #Oscars95 pic.twitter.com/Nb5CvKIwew
— The Academy (@TheAcademy) March 13, 2023
सर्वश्रेष्ठ रूपांतरित पटकथा – वीमेन टॉकिंग
सर्वश्रेष्ठ मूल पटकथा – एवरीथिंग एवरीवेयर ऑल एट वंस- डैनियल क्वान और डैनियल शाइनर्ट
सर्वश्रेष्ठ दृश्य प्रभाव – अवतार: द वे ऑफ वॉटर
सर्वश्रेष्ठ प्रोडक्शन डिजाइन – ऑल क्विट ऑन द वेस्टर्न फ्रंट
सर्वश्रेष्ठ मूल स्कोर – ऑल क्वाइट ऑन द वेस्र्टन फ्रंट (All Quiet on the Western Front)
सर्वश्रेष्ठ एनिमेटेड लघु फिल्म – द बॉय, द मोल, द फॉक्स एंड द हॉर्स
बेस्ट डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट फिल्म – द एलिफेंट व्हिस्परर्स
बेस्ट कॉस्ट्यूम डिज़ाइन – ब्लैक पैंथर: वकंडा फॉरएवर
सर्वश्रेष्ठ अंतर्राष्ट्रीय फीचर फिल्म – ऑल क्वाइट ऑन द वेस्टर्न फ्रंट (जर्मनी)
सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री – जेमी ली कर्टिस – एवरीथिंग एवरीवेयर ऑल एट वंस
सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता – के हुई क्वान – एवरीथिंग एवरीवेयर ऑल एट वंस
तेलुगु गीत ‘नाटु नाटु’ के संगीतकार एम. एम. कीरावानी हैं और इसे आवाज काल भैरव और राहुल सिप्लीगुंज ने दी है. ‘नाटु नाटु’ का मतलब होता है ‘नाचना’. गीत अभिनेता राम चरण और जूनियर एनटीआर पर फिल्माया गया है, जिसमें उनके जोरदार नृत्य को भी काफी सराहना मिली है. इससे पहले ‘नाटु नाटु’ के गायक काल भैरव और राहुल सिप्लीगुंज ऑस्कर समारोह में इस तेलुगु गीत पर जोरदार प्रस्तुति दी, जिससे समारोह स्थल पर मौजूद सभी दर्शक झूम उठे थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










