Oscar Awards: नाटु-नाटु के कंपोजर एमएम कीरावनी के भाषण की क्यों हो रही चर्चा? ऑस्कर के स्टेज पर कही बड़ी बात

Updated:
विज्ञापन
Oscar Awards: नाटु-नाटु के कंपोजर एमएम कीरावनी के भाषण की क्यों हो रही चर्चा? ऑस्कर के स्टेज पर कही बड़ी बात

Oscar Awards 2023: नाटु-नाटु गाने को ऑस्कर के स्टेज पर राहुल सिप्लिगुंज और काल भैरव ने परफॉर्म किया. हाथ में अवॉर्ड लेते हुए एमएम कीरावनी ने जो भाषण दिया, उसकी तारीफ जमकर हो रही है. इस श्रेणी में गीत ‘नाटु नाटु’ ने गीत ‘अपलॉज’, गीत ‘होल्ड माई हैंड’, ‘लिफ्ट मी अप’ और ‘दिस इज ए लाइफ’ को मात दी.

विज्ञापन

Oscar Awards 2023: एसएस राजामौली की फिल्म आरआरआर ने इतिहास रच दिया. फिल्म के नाटु-नाटु गाने को बेस्ट ऑरिजिनल सॉन्ग का ऑस्कर अवॉर्ड मिला है. जी हां, ये भारतीयों के लिए ऐतिहासिक पल है. एमएम कीरावनी द्वारा रचित, चंद्रबोस के गीतों और राहुल सिप्लिगुंज और काला भैरव द्वारा गाया ये सॉन्ग हर जगह धूम मचा रहा है. स्टेज पर एमएम कीरावनी ने गाने गाते हुए स्पीच दिया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

एमएम कीरावनी का भाषण

नाटु-नाटु गाने को ऑस्कर के स्टेज पर राहुल सिप्लिगुंज और काल भैरव ने परफॉर्म किया. हाथ में अवॉर्ड लेते हुए एमएम कीरावनी ने जो भाषण दिया, उसकी तारीफ जमकर हो रही है. उन्होंने कहा, ‘धन्यवाद अकादमी. मैं कारपेंटर्स को सुनते हुए बड़ा हुआ हूं, और अब यहां, मैं ऑस्कर के साथ हूं. जिसके बाद उन्होंने गाना शुरू किया, ‘मेरे मन में और राजामौली और मेरा परिवार के मन में केवल एक ही इच्छा थी. आरआरआर को भारत का हर गौरव जीतना है और मुझे दुनिया के शीर्ष पर पहुंचाना है.’ धन्यवाद कार्तिकेय, और आप सभी का धन्यवाद.


नाटु-नाटु गाने ने इन्हें छोड़ा पीछे

इस श्रेणी में गीत ‘नाटु नाटु’ ने फिल्म ‘टेल इट लाइक अ वुमन’ के गीत ‘अपलॉज’, ‘टॉप गन: मावेरिक’ के गीत ‘होल्ड माई हैंड’, ‘ब्लैक पैंथर: वाकांडा फॉरएवर’ के ‘लिफ्ट मी अप’ और ‘एवरीथिंग एवरीवेयर ऑल एट वन्स’ के ‘दिस इज़ ए लाइफ’ को मात दी. तेलुगु गीत ‘नाटु नाटु’ के संगीतकार एम. एम. कीरावानी हैं और इसे आवाज काल भैरव और राहुल सिप्लीगुंज ने दी है. ‘नाटु नाटु’ का मतलब होता है ‘नाचना.’

Also Read: Oscar 2023: इस वजह से भारत में नहीं इस देश में शूट हुआ था Naatu Naatu सॉन्ग, राजामौली को ऐसे मिला था परमिशन
‘द एलिफेंट व्हिस्परर्स’ ने भी जीता ऑस्कर

वहीं, बेस्ट डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट फिल्म का ऑस्कर ‘द एलिफेंट व्हिस्परर्स‘ ने जीता है. कार्तिकी गोंजाल्विस ने पुरस्कार स्वीकार करते हुए इसे अपनी ‘‘मातृभूमि भारत’’ को समर्पित किया. उन्होंने कहा, ‘‘मैं आज यहां हमारे और प्रकृति के बीच के पवित्र बंधन, मूल निवासी समुदाय के लोगों के सम्मान और अन्य जीवित प्राणियों के प्रति सहानुभूति और अंतत: सह-अस्तित्व की ओर ध्यान आकर्षित करना चाहूंगी. ’’गोंजाल्विस ने अकादमी पुरस्कार, निर्माता गुनीत मोंगा, उनके परिवार को धन्यवाद दिया और पुरस्कार को अपनी ‘‘मातृभूमि भारत’’ को समर्पित किया. (भाषा इनपुट के साथ)

विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola