ओडिशा : पुरी में मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के निजी सचिव और जिलाधिकारी पर फेंकी स्याही
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 20 Aug 2023 4:13 PM
ओडिशा के पुरी में मुख्यमंत्री के निजी सचिव और जिलाधिकारी पर स्याही फेंकी गयी है. मामला शनिवार को हुआ, जब मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के निजी सचिव वीके पांडियन और पुरी के जिलाधिकारी समर्थ वर्मा पर शनिवार को सत्यवादी इलाके में एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे.
मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के निजी सचिव वीके पांडियन और पुरी के जिलाधिकारी समर्थ वर्मा पर शनिवार को सत्यवादी इलाके में एक व्यक्ति ने स्याही फेंक दी. पुलिस ने यह जानकारी दी. यह घटना तब हुई, जब पांडियन पुरी जिले के सत्यवादी इलाके में उत्कलमणि गोपबंधु स्मृति महाविद्यालय में एक कार्यक्रम में भाग ले रहे थे. वर्ष 2000 बैच के आइएएस अधिकारी पांडियन पर स्याही फेंकने वाले व्यक्ति की पहचान जिले के सत्यवादी विधानसभा क्षेत्र के कणास ब्लॉक अंतर्गत हरिपुर गांव के निवासी भास्कर साहू के रूप में हुई है.
पुलिस ने साहू को हिरासत में ले लिया है. स्याही फेंके जाने के तुरंत बाद पांडियन स्याही छिड़की हुई सफेद कमीज पहनकर लोगों से मिलते रहे और उनकी शिकायतें सुनते रहे. इससे पहले दिन में पांडियन ने पुरी जिले के कई क्षेत्रों का दौरा किया. जनता की शिकायतें सुनने के लिए मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के निर्देश पर पूरे ओडिशा का दौरा कर रहे पांडियन को पहले विभिन्न स्थानों पर काले झंडे दिखाए जाने और अंडे फेंकने जैसे विरोध का सामना करना पड़ा था.
Also Read: तीन साल में एक लाख युवाओं को रोजगार से जोड़ेगी ओडिशा सरकार, 385 करोड़ रुपये होंगे खर्च
-
ओडिशा पुलिस ने स्याही फेंकने वाले व्यक्ति को हिरासत में लिया
-
स्याही छिड़की हुई सफेद कमीज पहनकर ही लोगों से मिले और शिकायतें सुनीं
-
सत्तारूढ़ बीजू जनता दल और विपक्षी पार्टी भाजपा में आरोप-प्रत्यारोप शुरू
स्याही फेंकने वाला भाजपा का कार्यकर्ता था : बीजद
इस बीच, सत्यवादी के बीजू जनता दल (बीजद) विधायक उमाकांत सामंतराय ने आरोप लगाया कि साहू भाजपा कार्यकर्ता थे और उन्होंने राजनीतिक मकसद से पांडियन को निशाना बनाकर स्याही फेंकी.
भाजपा ने आरोपों का किया खंडन
भाजपा ने सामंतराय के आरोपों का खंडन किया और कहा कि पार्टी स्याही फेंकने जैसे कामों में विश्वास नहीं करती है. भाजपा के वरिष्ठ नेता ने कहा कि हम पांडियन की यात्रा का विरोध करते हैं और हम खुलेआम पूर्व सूचना देकर ऐसा करते हैं. हमारी पार्टी का कोई भी व्यक्ति आज की स्याही फेंकने की घटना में शामिल नहीं है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










