Moving In With Malaika: मलाइका अरोड़ा से नाराज हुई नोरा फतेही! ऐसा क्या हुआ जो ‘दिलबर गर्ल’ को आया गुस्सा

Moving In With Malaika: मलाइका अरोड़ा का नया शो ‘मूविंग इन विद मलाइका’ का नया प्रोमो सामने आ गया है. वीडियो में मलाइका के साथ नोरा फतेही दिख रही है. वीडियो पर यूजर्स रिएक्ट कर रहे है. बता दें कि ये शो डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर आता है.
Moving In With Malaika: बॉलीवुड की खूबसूरत डीवा मलाइका अरोड़ा कभी अपने लुक्स तो कभी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहती है. मलाइका का नया शो ‘मूविंग इन विद मलाइका’ शुरू हो चुका है, जिसमें वो अपनी लाइफ से जुड़े कई अनसुने किस्से बताते दिखी. शो का नया प्रोमो आ गया है औऱ इसमें नोरा फतेही और करण जौहर नजर आ रहे है. प्रोमो देखकर लग रहा है कि नोरा और मलाइका किसी बात को लेकर सहमत नहीं हुई.
‘मूविंग इन विद मलाइका’ का नया प्रोमो आते ही सोशल मीडिया पर छा गया. प्रोमो में मलाइका अरोड़ा, नोरा फतेही और कोरियोग्राफर टेरेंस लुईस से मिलती दिख रही है. मलाइका कहती है, मैंने उसके साथ कई बार काम किया है, मुझे लगा कि वह थोड़ी गर्म और थोड़ी नरम स्वभाव वाली इंसान है. इस बीच तीनों साथ में बैठे दिखते है. टेरेंस फिल्म दिल से का गाना छैंया छैंया पर दोनों को डांस करने का आइडिया देते है, लेकिन इस बात से नोरा सहमत नहीं दिखती.
प्रोमो में आगे दिखता है कि नोरा फतेही कहती है, मुझे खुद को भी वैल्यू देना है. जिसके बाद नोरा उठती है और चली जाती है. टेरेंस उन्हें मनाने के लिए उनके पीछे जाते दिखते है, लेकिन मलाइका पूरे एटीट्यूड के साथ वही बैठी दिखती है. हालांकि कौन सी बात पर नोरा अपसेट हुई ये क्लियर नहीं हुआ. पूरी बात जानने के बाद पूरे एपिसोड का इंतजार करना होगा. इसपर यूजर्स रिएक्ट कर रहे है.
Also Read: Moving in With Malaika: अरबाज खान से क्यों अलग हुई मलाइका अरोड़ा? शो में खुद एक्ट्रेस ने किया खुलासा
हाल ही में मलाइका अरोड़ा एक्टर अर्जुन कपूर संग रिश्ते को लेकर कहा था, ‘दुर्भाग्य से ना सिर्फ मैं बूढ़ी हूं, बल्कि एक छोटे शख्स को भी डेट कर रही हूं. मेरा मतलब है कि मुझमें दम है. मेरा मतलब है कि मैं उसका जीवन बर्बाद कर रही हूं, है ना? हर किसी के लिए सिर्फ एक पीएसए, मैं उसका जीवन बर्बाद नहीं कर रही हूं.”
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










