Nokia लायी दो सस्ते फोन, 12 दिन चलेगी बैटरी, कर पाएंगे UPI पेमेंट, जानिए कीमत

Published by : Rajeev Kumar Updated At : 11 Jul 2023 8:05 AM

विज्ञापन

नये Nokia 110 4G (2023) और Nokia 110 2G में बड़ी बैटरी दी गई है और ये स्टैंडबाय पर लंबे समय तक रह सकते हैं. इनकी डिजाइन स्लीक और कॉम्पैक्ट है और ये UPI पेमेंट सपोर्ट के साथ आये हैं.

विज्ञापन

Nokia ब्रांड के मोबाइल फोन्स की प्रोमोटर कंपनी HMD Global ने भारत में दो फीचर फोन लॉन्च किये हैं – Nokia 110 4G (2023) और Nokia 110 2G (2023). Nokia 110 4G (2023) फोन साल 2021 में आये Nokia 110 4G का अपडेटेड मॉडल है. नये Nokia 110 4G (2023) और Nokia 110 2G में बड़ी बैटरी दी गई है और यह स्टैंडबाय पर लंबे समय तक रह सकता है. इसकी डिजाइन स्लीक और कॉम्पैक्ट है और यह UPI पेमेंट सपोर्ट के साथ आया है. इन हैंडसेट्स में microSD कार्ड सपोर्ट, एक 3.5mm ऑडियो जैक और एक QVGA रियर फेसिंंग कैमरा मिलता है.

Nokia 110 4G (2023) के स्पेसिफिकेशंस

नोकिया के इस फोन की डिस्प्ले 1.8 इंच की है. इसमें QQVGA रेजॉल्यूशन दिया गया है. इसका सॉफ्टवेयर S30+ आधारित है. QVGA रियर फेसिंग कैमरा दिया गया है. कनेक्टिविटी ऑप्शंस की बात करें, तो ब्लूटूथ v5.0, 3.5mm ऑडियो जैक, microUSB 2.0 पोर्ट, 2G, 3G, 4G, डुअल SIM सपोर्ट मिलेगा. अन्य फीचर्स में microSD कार्ड सपोर्ट से 32GB तक बढ़ाया जा सकता है. पानी और धूल से बचाव के लिए फोन में IP52 रेटिंग दी गई है. यह फोन मिडनाइट ब्लू और आर्कटिक पर्पल कलर्स में आया है. इसकी बैटरी 1450mAh की है और यह 12 दिनों तक स्टैंडबाय पर चल सकता है.

Also Read: Rs 6,999 में लॉन्च हुआ 6GB RAM वाला नया Nokia C12 Pro, जानें क्या है खास

Nokia 110 2G (2023) के स्पेसिफिकेशंस

नोकिया के इस फोन की डिस्प्ले 1.8 इंच की है. इसमें QQVGA रेजॉल्यूशन दिया गया है. इसका सॉफ्टवेयर S30+ आधारित है. QVGA रियर फेसिंग कैमरा दिया गया है. फोन में 2G, GSM 900/1800 नेटवर्क बैंड्स, डुअल SIM कार्ड स्लॉट, microUSB port (1.1) कनेक्टिविटी मिलती है. अन्य फीचर्स की बात करें, तो इस फोन में microSD कार्ड सपोर्ट से 32 GB तक स्टोरेज बढ़ाया जा सकता है. पानी और धूल से बचाव के लिए IP52 रेटिंग दी गई है. यह फोन चारकोल और क्लाउडी ब्लैक कलर्स में मिलेगा. इसकी बैटरी 1000mAh की है, जिसका स्टैंडबाय 12 दिनों तक है.

Nokia 110 4G (2023), Nokia 110 2G (2023) की कीमत कितनी है?

HMD Global ने Nokia 110 4G (2023) की कीमत 2,499 रुपये रखी है. वहीं, Nokia 110 2G (2023) की कीमत 1,699 रखी गई है. नोकिया के ये किफायती हैंडसेट्स Nokia.com और रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध होंगे.

Also Read: Jio Bharat Phone: कहां कैसे और कितने में मिलेगा जियो का सबसे सस्ता 4G फोन?

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola