NIOS Class 10, 12 Result 2023: जानें कब तक जारी हो सकते हैं एनआईओएस 10वीं,12वीं के परिणाम, ऐसे देखें रिजल्ट
Published by : Shaurya Punj Updated At : 22 Jun 2023 8:31 AM
NIOS Class 10, 12 Result 2023: नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूलिंग जल्द ही 10वीं, 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के नतीजे जारी कर सकता है. सूत्रों की मानें तो परिणाम इसी हफ्ते आएंगे. यहां देखें एनआईओएस 10वीं,12वीं के परिणाम से जुड़ी हर अपडेट
NIOS Class 10, 12 Result 2023: नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूलिंग (NIOS) 2023 के 10वीं और 12वीं कक्षा के नतीजे जल्द ही घोषित करेगा. रिजल्ट घोषित होने के बाद छात्र ऑफिशियल वेबसाइट results.nios.ac.in पर जाकर चेक कर सकेंगे. संस्थान द्वारा इन नतीजों की तारीख का एलान नहीं किया गया है, लेकिन विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स में परिणाम इसी सप्ताह के दौरान घोषित किए जाने की सभावनाएं जताई जा रही है.
अप्रैल और मई माह में हुई थी परीक्षा
नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूलिंग ने एनआईओएस 10वीं, 12वीं बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन अप्रैल और मई माह में किया था. एनआईओएस कक्षा 10वीं और एनआईओएस कक्षा 12वीं की परीक्षा 6 अप्रैल से 8 मई तक चली थी. परीक्षा समाप्त होने के छह सप्ताह बाद परिणाम घोषित होने की उम्मीद थी, ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि बोर्ड जल्द ही एनआईओएस बोर्ड परीक्षा परिणामों को जारी करेगा.
NIOS 10th 12th Results 2023: ऐसे देख सकते हैं रिजल्ट
-
सबसे पहले results.nios.ac.in पर जाएं.
-
Examination Result Secondary & Senior Secondary के लिंक पर दिए गए Check रिजल्ट के टैप पर क्लिक करें.
-
रिजल्ट पेज खुलने पर अपना एनरोलमेंट नंबर व कैप्चा कोड डालें. सब्मिट करते ही रिजल्ट आपके सामने आ जाएगा.
-
ऐसे विद्यार्थी जो अपने मार्क्स से असंतुष्ट होंगे, उन्हें रीचेकिंग कराने का विकल्प भी दिया जाएगा.ये विद्यार्थी अपने एनरोलमेंट नंबर की मदद से रीचेकिंग के लिए आवेदन कर सकेंगे.
NIOS क्या है
नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ़ ओपन स्कूलिंग (NIOS) भारत का एकमात्र मंच है जहां ऐसें छात्र एडमिशन लेते हैं जो शिक्षा निजी मोड में पूरी करना चाहते हैं. NIOS बोर्ड के माध्यम से छात्र अपनी शिक्षा पूरी कर बाकी शिक्षा बोर्ड के छात्रों की तरह अपनी आगे की पढाई कर सकते है और अपना करियर बना सकते है. NIOS बोर्ड, मानव संसाधन विकास मंत्रालय (MHRD) द्वारा शुरू किया गया था, जिसका लक्ष्य समाज के ग्रामीण या पिछड़े वर्ग के बच्चो व युवाओं को शिक्षा प्रदान करना था जो स्कूलों के बिना ही सीख और पढ़ सकते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










