ePaper

गोरखपुर: दुर्गा पूजा पंडालों के खुले पट, श्रद्धालुओं ने किया माता के दर्शन, मां के जयकारों से गूंजा शहर

Updated at : 22 Oct 2023 3:13 PM (IST)
विज्ञापन
गोरखपुर: दुर्गा पूजा पंडालों के खुले पट, श्रद्धालुओं ने किया माता के दर्शन, मां के जयकारों से गूंजा शहर

गोरखपुर में शारदीय नवरात्रि के सप्तमी पर शनिवार को मां की आभा वातावरण को आलोकित कर रही थी. पूजा पंडालों में स्थापित मां की प्रतिमा के पट जैसे ही खुला जयकारे से पूरा माहौल गुंजयमान हो गया. श्रद्धालुओं को भगवती का दर्शन मिला तो उनका तन मन प्रफुल्लित हो गया. देर रात तक लोगों की भीड़ पंडालों में दिखी.

विज्ञापन
undefined

शारदीय नवरात्रि के सप्तमी पर शनिवार को गोरखपुर शहर के पूजा पंडालों में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा के पट खोल दिए गए. दुर्गा पंडालो में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी रही और सभी ने दर्शन कर मां का जय घोष किया. इस दौरान पूरा वातावरण भक्ति, आस्था व उल्लास से परिपूर्ण था.

undefined

सप्तमी पर शनिवार को मां की आभा वातावरण को आलोकित कर रही थी. श्रद्धालुओं को भगवती का दर्शन मिला तो उनका तन मन प्रफुल्लित हो गया. दर्शन पूजन कर श्रद्धालुओं ने मां के चरणों में अपनी आस्था अर्पित की. देर रात तक सड़कों पर चहल पहल बनी रही.

undefined

गोरखपुर शहर के दुर्गाबाड़ी, कालीबाड़ी, दीवान बाजार, बक्शीपुर, मोहद्दीपुर, इंजीनियरिंग कॉलेज, आजाद चौक, एन ई रेलवे बालक इंटर कॉलेज, धर्मशाला बाजार, रुस्तमपुर समेत कई जगहों पर पूजा पंडाल में मां दुर्गा की प्रतिमा रखी गई है.

undefined

पंडालों में मां के पट जैसे ही खुला जयकारों से पूरा शहर गुंजमान हो गया. दुर्गाबाड़ी, एन ई रेलवे, कालीबाड़ी, गोलघर दाउदपुर रेती चौक में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही. पूजा पंडालों और मंदिरों के आसपास गुजर रहे सड़कों को आकर्षित रंग बिरंगी रोशनी से सजाया गया है.

undefined

गोरखपुर महानगर को सतरंगी विद्युत झालरों से निकलती रोशनी एक नए वातावरण को सृजन कर रही थीं. पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक इस बार जिले में 3900 से अधिक मां की प्रतिमाये स्थापित की गईं हैं.

undefined

पंडालों में श्रद्धालुओं के लिए अस्थाई दुकानें भी लगाई गई है, जहां पूजा और खाने-पीने के समान बिक रहे हैं. वहीं श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए चार पहिया और दो पहिया वाहनों को रोकर दूसरे रास्ते से भेजा जाएगा, जिसका मैप ट्रैफिक पुलिस ने तैयार कर लिया है.

undefined

अष्टमी नवमी और दशहरा को देखते हुए कई रास्तों को डाइवर्ट किया गया है. गोरखपुर के दुर्गाबाड़ी, एन ई रेलवे बालक इंटर कॉलेज, कालीबाड़ी, धर्मशाला मोहद्दीपुर सहित कई जगहों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ लगती है.

undefined

प्रशासन ने भारी पुलिस बल की व्यवस्था की है, जिससे श्रद्धालुओं को कोई दिक्कत ना हो. जगह-जगह पर लगे सीसीटीवी कैमरे और ड्रोन की मदद से पुलिस दुर्गा पंडालो में आने जाने वाले लोगों और राहगीरों की निगरानी करेगी.

रिपोर्ट–कुमार प्रदीप, गोरखपुर

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola