ePaper

नए साल में अंडमान घूमने का बना रहे हैं प्लान, तो IRCTC सस्ते में करा रहा सैर, जानें टूर पैकेज की पूरी डिटेल

Updated at : 07 Dec 2023 11:13 AM (IST)
विज्ञापन
नए साल में अंडमान घूमने का बना रहे हैं प्लान, तो IRCTC सस्ते में करा रहा सैर, जानें टूर पैकेज की पूरी डिटेल

IRCTC Andaman Tour: आईआरसीटीसी एक बार फिर आपके लिए एक शानदार टूर पैकेज लेकर आया है. इस टूर पैकेज में आपको सस्ते में अंडमान की सैर कराया जाएगा. अगर आप नया साल सेलिब्रेट करने के लिए अंडमान जाने का प्लान बना रहे हैं तो IRCTC के इस टूर पैकेज का आप लाभ उठा सकते हैं. आइए जानते हैं पूरी डिटेल.

विज्ञापन
undefined

IRCTC Andaman Tour: आईआरसीटीसी एक बार फिर आपके लिए एक शानदार टूर पैकेज लेकर आया है. इस टूर पैकेज में आपको सस्ते में अंडमान की सैर कराया जाएगा. अगर आप नया साल सेलिब्रेट करने के लिए अंडमान जाने का प्लान बना रहे हैं तो IRCTC के इस टूर पैकेज का आप लाभ उठा सकते हैं. आइए जानते हैं पूरी डिटेल.

undefined

अंडमान टूर पैकेज

दरअसल आईआरसीटीसी आपको अंडमान घूमने का मौका दे रहा है. इस टूर पैकेज में आपको गुवाहाटी से बेंगलुरु और बेंगलुरु से पोर्ट ब्लेयर फिर पोर्ट ब्लेयर से कोलकाता और कोलकाता से गुवाहाटी के लिए एयर से सफर कराया जाएगा.

Also Read: New Year Party 2024: विदेश में मनाए क्रिसमस-न्यू ईयर का जश्न, इन देशों में मिल जाएगी बिना वीजा सीधी एंट्री
undefined

ये रहेगा पूरा शेड्यूल

गौरतलब है कि आईआरसीटीसी ने अंडमान के लिए टूर पैकेज लॉन्च किया है. जिसमें 6 दिन और 5 रात आपको यहां घूमाया जाएगा. यह पैकेज 30 जनवरी से 4 फरवरी 2024 के बीच तक ही रहेगा.

undefined

इस टूर पैकेज में आपको ब्रेकफास्ट, लंच व डीनर की भी सुविधा मिलेगी. इसके अलावा इस पैकेज में आपको हेल्थ इंश्योरेंस की सुविधा दी जा रही है.

Also Read: New Year 2024: इन देशों में 1 जनवरी को नहीं मनाय जाता है न्यू ईयर, यहां देखें List
undefined

कितना आएगा खर्च

आपको बताते चलें कि अंडमान के टूर पैकेज में अगर आप सिंगल यात्रा करते हैं कि आपको 57,810 रुपए देने होंगे और डबल लोग यात्रा करते हैं तो प्रति व्यक्ति के हिसाब से 46,990 रुपए देने होंगे.

Also Read: Christmas 2023: ये हैं दुनिया के ऐसे देश, जहां कभी नहीं मनाया जाता क्रिसमस, जानें क्या है वजह
undefined

अगर तीन लोग यात्रा करते हैं तो प्रति व्यक्ति 45,110 रुपये देने होंगे. फिलहाल आप इस टूर पैकेज की बुकिंग आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर कर सकते हैं. इसके अलावा निकटवर्ती कार्यालय पर भी जाकर आप अपनी बुकिंग कर सकते हैं.

Also Read: Christmas Day 2023: क्रिसमस को यादगार बनाने के लिए भारत के इन जगहों पर घूमने का बना सकते हैं प्लान, देखें LIST
विज्ञापन
Shweta Pandey

लेखक के बारे में

By Shweta Pandey

Shweta Pandey is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola