New Year आने से पहले OTT पर देखें इन 7 नई फिल्मों को, वीकेंड बनेगा मजेदार, मिलेगा भरपूर एंटरटेनमेंट
Published by : Ashish Lata Updated At : 23 Dec 2023 5:36 PM
हर हफ्ते कई फिल्में रिलीज होती है, जिसे देखने के लिए दर्शक थियेटर में जाते हैं. हालांकि कई बार ऐसा होता है कि बिजी शेड्यूल की वजह से हम सिनेमा हॉल नहीं जा पाते और मूवी देखने का सपना टूट जाता है. अब न्यू ईयर आने से पहले इन धमाकेदार फिल्मों को ओटीटी पर एंजॉय करें.

ओटीटी पर हर रोज कई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होती है, जिसे दर्शक ओटीटी पर घर बैठकर एंजॉय करते हैं. अब साल 2023 जाने वाला है और नया साल यानी 2024 की शुरुआत होनी है, ऐसे में इससे पहले आप दिसंबर में वीकेंड की छुट्टियों में घर बैठकर इन नई रिलीज फिल्मों का आनंद ले सकते हैं.

खो गए हम कहां
जोया अख्तर निर्देशित ‘खो गए हम कहां’ ‘डिजिटल युग के आने वाली’ कहानी है, जो तीन दोस्तों के बारे में है, जो सोशल मीडिया की दुनिया में अपना जीवन बिताते हैं. इस फिल्म में आदर्श गौरव, सिद्धांत चतुवेर्दी और अनन्या पांडे मुख्य भूमिका में है. मूवी 26 दिसंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी.

टाइगर 3
सलमान खान, कैटरीना कैफ और इमरान हाशमी स्टारर फिल्म टाइगर 3 12 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. ये एक्शन-थ्रिलर मनीष शर्मा द्वारा निर्देशित और यशराज फिल्म्स के तहत आदित्य चोपड़ा द्वारा निर्मित है. अब ये फिल्म 31 दिसंबर को अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी.

गणपथ- ए हीरो इज बॉर्न
टाइगर श्रॉफ और कृति सेनन-स्टारर फिल्म ‘गणपथ: ए हीरो इज बॉर्न’ 20 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है. डायस्टोपियन एक्शन फिल्म है, जिसका निर्देशन निर्देशक विकास बहल ने किया है. फिल्म का निर्माण खुद विकास बहल ने किया है. इसमें अमिताभ बच्चन और कृति सेनन के साथ टाइगर श्रॉफ ने मुख्य भूमिका निभाई है. अब यह फिल्म अगले कुछ दिनों में नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है.

यारियां 2
यारियां 2 एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन राधिका राव और विनय सप्रू ने किया है. फिल्म चचेरे भाई-बहनों के बीच नजदीकियों के इर्द-गिर्द घूमती है और जब उनमें से एक शादी करने का फैसला करता है. मूवी सिनेमाघरों में कुछ कमाल नहीं कर पाई थी, अब यह जियो सिनेमा पर फ्री में देख पाएंगे.

तेजस
कंगना रनौत की तेजस Zee5 पर कुछ दिनों बाद रिलीज होने के लिए तैयार है. एक्शन थ्रिलर सर्वेश मेवाड़ा द्वारा लिखित और निर्देशित है और रोनी स्क्रूवाला द्वारा निर्मित है.

गदर 2
सनी देओल और अमीषा पटेल स्टारर गदर 2 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर कमाई की थी. अब इसे आप जी 5 पर एंजॉय कर सकते हैं.

द लेडी किलर
द लेडी किलर साल 2023 में रिलीज हुई थी. हालांकि ये बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई. अब ये नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने जा रही है.
Also Read: Salaar OTT Release: प्रभास की सालार इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर होगी रिलीज, अभी नोट कर लें डेट और टाइमप्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










