नीतू कपूर ने शेयर की आलिया भट्ट-रणबीर कपूर की अनसीन फोटो,यूजर्स बोले-एक्टर के हाथ में रिंग बॉक्स है क्या?

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के घर जल्द ही नया मेहमान आने वाला है. आलिया मां बनने वाली है और ये बात जानकर कपूर खानदान काफी खुश है. नीतू कपूर ने एक फोटो पोस्ट की है, जिसपर फैंस अपनी प्रतिक्रिया दे रहे है.
Alia Bhatt Ranbir Kapoor unseen photo: आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) माता- पिता बनने वाले हैं. जैसे ही ये न्यूज आई तब से ही सेलेब्स और फैंस उनपर जमकर प्यार बरसा रहे है. आलिया और रणबीर की फैमिली भी काफी खुश है. इस बीच एक्ट्रेस ने अपनी इंस्टाग्राम डीपी बदल ली है. यही तसवीर नीतू कपूर ने भी शेयर की है.
नीतू कपूर ने अपनी बहू आलिया भट्ट और बेटे रणबीर कपूर की फोटो अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट की हैं. इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, गॉड ब्लेस. इसमें कपल एक साथ खड़े है और उनके आस- पास बहुत सारे पेड़ दिख रहे है. आलिया प्यार से ऱणबीर का चेहरा पकड़े हुए है और उनकी आंखे बन्द है. एक्टर के हाथ में एक रिंग बॉक्स दिख रहा है, जिसने यूजर्स का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है.
https://www.instagram.com/p/CfT-3dOPo9i/?hl=en
तसवीर सोशल मीडिया पर वायरल होते ही यूजर्स इनबॉक्स में कमेंट्स के जरिए प्यार बरसा रहे है. आलिया भट्ट ने इसपर लिखा, मेरी फेवरेट फोटो. एक मीडिया यूजर ने लिखा, दादी बनने की बहुत-बहुत बधाई आपको. एक अन्य यूजर ने लिखा, क्या यह तस्वीर रणबीर के प्रपोजल के टाइम की है. एक और यूजर ने लिखा, जूनियर कपूर का इंतजार नहीं हो रहा. एक और यूजर ने लिखा, ऋषि कपूर जी बहुत खुश होंगे.
https://www.instagram.com/p/CfS-_HvMhQ8/
वहीं, नीतू कपूर का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें उन्हें पैपराजी दादी बनने पर बधाई देते दिखे. इसपर नीतू ने सबको शुक्रिया कहा. दूसरी तरफ आलिया की मां सोनी राजदान भी काफी खुश है. उन्होंने आलिया के पोस्च पर कमेंट कर लिखा था, ‘बधाई हो मामा और पापा शेर’. उन्होंने अपनी बेटी की फोटो लगाकर लिखा था, मैं रणबीर और आलिया और हम सभी के लिए बहुत खुश हूं.
Also Read: Alia Bhatt Pregnant: आलिया भट्ट बनने वाली हैं मां, रणबीर कपूर के साथ एक्ट्रेस ने शेयर की गुड न्यूज, PHOTO
गौरतलब है कि बीते दिन आलिया भट्ट ने अपनी प्रेग्नेंसी की खबर फैंस के साथ शेयर की. उन्होंने अपने अल्ट्रासाउंड अपॉइंटमेंट से तसवीर शेयर कर लिखा था, हमारा बच्चा….. जल्द ही आ रहा है. इसमें रणबीर कपूर भी दिखे थे. जैसे ही ये खबर सामने आई सेलेब्स ने उन्हें ढेर सारी बधाई दी.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




