NEET PG 2024 के लिए ऐसे कर सकेंगे अप्लाई, जानें पूरा प्रोसेस

Updated:
विज्ञापन
NEET PG 2024 के लिए ऐसे कर सकेंगे अप्लाई, जानें पूरा प्रोसेस

NEET PG 2024 Registration: नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) की ओर से नीट पोस्ट-ग्रेजुएट 2024 के लिए पंजीकरण कभी भी शुरू हो सकते हैं. रजिस्ट्रेशन शुरू होने के बाद कैंडिडेट आधिकारीक वेबसाइट nbe.edu.in या natboard.edu.in पर जाकर आवेदन भर सकेंगे.

विज्ञापन

NEET PG 2024 Registration: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) द्वारा स्नातकोत्तर के लिए राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET PG 2024) के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया जल्द ही शुरू होने की उम्मीद है. प्रक्रिया शुरू होने पर योग्य उम्मीदवार natboard.edu.in पर इसके लिए आवेदन कर सकते हैं.

क्या है नीट पीजी एग्जाम

जो भी स्टूडेंट्स नीट पीजी एग्जाम की तैयारियों में लगे हैं वे आवेदन शुरू होते है अधिकारीक वेबसाइट nbe.edu.in या natboard.edu.in पर जाकर आवेदन पंजीयन प्रक्रिया पूर्ण कर सकेंगे. नीट पीजी परीक्षा का आयोजन हर साल किया जाता है. इसके माध्यम से विभिन्न एमडी/एमएस और पीजी डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश दिया जाता है.

कैसे करेंगे आवेदन

नीट पीजी (NEET PG) एप्लीकेशन प्रक्रिया शुरू होते ही अभ्यर्थी इसके लिए आवेदन कर सकेंगे. सबसे पहले अभ्यर्थियों को पंजीकरण करना होगा. रजिस्ट्रेशन होने के बाद अभ्यर्थी लॉग इन के जरिए से आवेदन प्रक्रिया पूरा कर सकेंगे. अंतिम में उम्मीदवारों को तय किया गया एप्लीकेशन फीस डिपॉज़िट करना होगा.

पात्रता एवं मापदंड

इस परीक्षा में शामिल होने के लिए अभ्यार्थियों का MCI मेडिकल कमीशन ऑफ़ इंडिया से मान्यता प्राप्त कॉलेज से एमबीबीएस उत्तीर्ण होना अनिवार्य है. इसके साथ ही उम्मीदवार ने आवश्यक रूप से इंटर्नशिप भी पूरी की हो.

नीट पीजी काउंसलिंग कब होगी?

विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नीट पीजी 2024 परीक्षा जुलाई में हो सकती है (NEET PG 2024 Date). इसका मतलब है कि नीट पीजी काउंसलिंग उसके बाद ही यानी अगस्त में आयोजित की जा सकती है. इस साल नीट पीजी काउंसलिंग ऑनलाइन मोड में की जाएगी. नीट पीजी 2024 काउंसलिंग ऑफलाइन माध्यम में नहीं की जाएगी (NEET PG 2024 Counselling).

विज्ञापन
शौर्य पुंज

लेखक के बारे में

By शौर्य पुंज

मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola