नीलकमल सिंह और रक्षा गुप्ता की जोड़ी भोजपुरी इंडस्ट्री में मचा रही है धमाल, दिया एक के बाद एक शानदार हिट्स
Published by : Ashish Lata Updated At : 12 Jan 2024 1:48 PM
भोजपुरी इंडस्ट्री में जोड़ियों के मामले में नीलकमल सिंह और रक्षा सिंह की जोड़ी खूब ट्रेंड कर रही है, इनके गाने एक के बाद एक ट्रेंडिंग लिस्ट जाकर धूम मचा रहे हैं. आइए देखते हैं उनके कुछ सुपरहिट गाने...
भोजपुरी इंडस्ट्री में यूं तो कई जोड़ियां मशहूर हैं. जिनमें पवन सिंह-अक्षरा सिंह और आम्रपाली दुबे और निरहुआ का नाम काफी मशहूर है, लेकिन अब भोजपुरी गानों के मामले में एक नई जोड़ी उभर कर आ रही है, जिनकी लोकप्रियता इतनी बढ़ गई थी की एक के बाद एक उनके सभी गाने सुपरहिट हो रहे हैं और महीनों तक ट्रेंडिंग पर छाए रह रहे हैं. इस जोड़ी के लगभग हर गाने को मिलियन में व्यूज मिल रहे हैं.
दोनों की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री बना रही फैंस को दीवाना
नीलकमल सिंह और रक्षा सिंह लगभग अपने सभी म्यूजिक वीडियो में एक रोमांटिक किरदार में नजर आते हैं. लोगों को इनकी हॉट केमिस्ट्री बेहद ही पसंद आ रही है. हाल ही में नीलकमल सिंह और रक्षा का एक गाना “पगली दिखावे अगरबत्ती” खूब ट्रेंड कर रहा था. इस गाने की वाइब ऐसी थी कि जैसे ही लोगों ने इसे सुना, वैसे ही ये उनकी जुबान पर चढ़ गया. वीडियो को बेहद मजेदार तरीके से बनाया गया है. इसमें रक्षा नीलकमल सिंह के फोटो को देखकर उसकी पूजा करती नजर आ रही हैं और जब नीलकमल सिंह असल जिंदगी में उनके सामने आते हैं तो वो उनपर फूलों की बरसात करती है. इस गाने में स्टार्स का एक बेहद ही शानदार डांस भी देखने को मिला है जिसे दर्शकों ने काफी एंजॉय किया.
स्टार्स की जोड़ी को मिल रहे हैं रिकॉर्ड तोड़ व्यूज
नीलकमल सिंह और रक्षा गुप्ता की जोड़ी एक के बाद एक हिट गानों के साथ यूट्यूब पर तहलका मचा रही है. इन दोनों का गाना “पगली दिखावे अगरबत्ती” को यूट्यूब पर 160 मिलियन व्यूज मिले हैं और हाल ही में आए उनके गाने ” पटना से आइल चल के” को लगभग 1.5 मिलियन व्यूज मिले थे. फैंस इन दोनों की जोड़ी को देखने के लिए बेहद ही बेताब रहते हैं.
3 महीने बाद भी ट्रेंड कर रहा है नीलकमल सिंह का गाना
भोजपुरी सुपरस्टार नीलकमल सिंह का उनके फैंस के बीच बेहद ही जबरदस्त क्रेज रहता है. सिंगर का गाना आते ही सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगता है और फैंस जमकर झूमते हैं. हाल ही में आए नीलकमल सिंह के एक गाने ने रिकॉर्ड बना दिया है. 3 महीने पहले आया उनका एक गाना ” नाथुनिया पे गोली मारे” एक बेहद ही शानदार हिट बना. इस गाने को यूट्यूब पर लगभग 230 मिलियन व्यूज मिले हैं और तीन महीने बाद भी इस गाने ने ट्रेंडिंग लिस्ट में अपनी जगह बरकरार रखी है. इस गाने में उनके साथ मशहूर सिंगर शिल्पी राज भी मौजूद हैं. इस गाने को एक मशहूर हिंदी गाने के तर्ज पर बनाया गया है.
फैंस बता रहे हैं नीलकमल सिंह को फ्यूचर का किंग
नीलकमल सिंह पिछले कुछ समय में भोजपुरी इंडस्ट्री में बड़ा नाम कमा रहे हैं. नीलकमल सिंह अपनी शानदार एक्टिंग और अपनी बुलंद आवाज से लाखों दिलों पर राज कर रहे हैं. ऐसे में उनके फैंस का ये मानना है कि आने वाले दिनों में वह और बड़े स्तर पर चमकने वाले हैं और कुछ सालों में वो भोजपुरी इंडस्ट्री के किंग के तौर पर नजर आएंगे और पॉपुलैरिटी में पवन सिंह को भी पछाड़ देंगे. उनके वीडियो के कमेंट सेक्शन में एक यूजर ने लिखा था कि ‘नीलकमल सिंह बेस्ट सिंगर हैं, आने वाले दिनों में उनका कोई मुकाबला नहीं होगा’. एक अन्य यूजर ने लिखा कि ‘नीलकमल सिंह भोजपुरी इंडस्ट्री के फ्यूचर किंग होंगे’.
रिपोर्ट-पुष्पांजलि
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










