नव्या नवेली नंदा की हिंदी ने फैंस को किया इम्प्रेस, बोले- कोई तो बॉलीवुड में समझदार है…

Updated:
विज्ञापन
नव्या नवेली नंदा की हिंदी ने फैंस को किया इम्प्रेस, बोले- कोई तो बॉलीवुड में समझदार है…

अमिताभ बच्चन और जया बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा ने भले ही फिल्मों में डेब्यू न किया हो, लेकिन अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर वो अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं. अब नव्या अपनी हिंदी से यूजर्स का दिल जीत रही हैं.

विज्ञापन

नव्या नवेली नंदा ने भले ही बॉलीवुड में डेब्यू में न किया, लेकिन फिर भी स्टारकिड सोशल मीडिया पर काफी फेमस हैं. उनकी एक झलक पाने के लिए फैंस बेताब रहते हैं. नव्या एक महिला-केंद्रित स्वास्थ्य तकनीक कंपनी, आरा हेल्थ की सह-संस्थापक हैं. अब उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह हिंदी में बात करती नजर आ रही हैं, जहां कुछ लोगों ने ‘स्वास्थ्य देखभाल, कानूनी जागरूकता, घरेलू हिंसा’ जैसे विषयों पर बात करने के लिए उनकी तारीफ की.

नव्या नवेली नंदा ने जीता फैंस का दिल

दरअसल सुप्रिया पॉल के साथ फिर जिद्दी ही सही के एक अपकमिंग एपिसोड में नव्या ने कहा, “तो एक चीज जो मैं बार-बार सुनती हूं कि ‘आप बहुत यंग हो, आपके पास अनुभव नहीं है’. ‘अरे, आप तो 25 साल की हो, आपको क्या अनुभव है लाइफ के बारे में? तो आप कैसे चीजों के बारे में काम कर सकती हैं?’ आप स्वास्थ्य देखभाल, कानूनी जागरूकता, घरेलू हिंसा जैसे काम कर सकती हैं.

युवा वर्ग पर बोली नव्या नवेली नंदा

उन्होंने आगे कहा, “मैं हमेशा सोचती हूं कि अरे मैं अगर 80 साल तक रूक जाऊं कुछ करने के लिए, तो दुनिया का क्या होगा, हमारी कम से कम बहुमत इस देश की 80 प्रतिशत ऐसे लोग हैं, बीस से तीस के हैं. अगर हम अभी पचास साल तक इंतजार करते रहेंगे, तो इस पीढ़ी का क्या होगा? बदलाव कौन लाएगा? आज मुझे लगता है कि ये जो नई पीढ़ी आई है, बच्चों की, उनको इतना ज्ञान है इतनी कम उम्र में, तो हमें अंडरएस्टीमेट भी नहीं करना चाहिए क्योंकि हम बहुत सक्षम है आज. मुझे लगता है कि हम स्मार्ट हैं और ज्ञान रखते हैं और इसे कम करके नहीं आंका जाना चाहिए.

Also Read: कंगना रनौत ने निर्माता बनने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- जब अजय देवगन-शाहरुख करते हैं तो ठीक और महिला करे तो…
नव्या के वीडियो पर फैंस का रिएक्शन

इंस्टाग्राम रील्स पर शेयर किए गए प्रोमो वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट किया, “बॉलीवुड से कोई वास्तविक ज्ञान वाला.” एक दूसरे यूजर ने लिखा, “ओनली स्टार किड विथ ब्रेन.” एक शख्स ने यह भी लिखा, ‘हमें आप जैसे और लोगों की जरूरत है…’एक अन्य यूजर ने नव्या की हिंदी की तारीफ करते हुए लिखा, “नव्या की हिंदी वाकई कमाल की है… अच्छा काम करते रहो डियर… मैं उन माता-पिता को नहीं समझता, जो अपने बच्चों को कम से कम अपनी मातृभाषा नहीं पढ़ाते.” बता दें कि नव्या दिग्गज अभिनेताओं जया और अमिताभ बच्चन की पोती और श्वेता बच्चन और निखिल नंदा की बेटी हैं. उनके छोटे भाई अगस्त्य नंदा जल्द ही जोया अख्तर की द आर्चीज से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे हैं. हालांकि नव्या फिल्मों में काम नहीं करना चाहती हैं, वह एक बिजनेस वुमन बनना चाहती है.

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola