नागपुरी एक्टर विवेक नायक ने इस वजह से एक्टिंग छोड़ने का कर लिया था फैसला, देखें इंटरव्यू

Updated:
विज्ञापन

जानेमाने झॉलीवुड या नागपुरी एक्टर विवेक नायक अपने फिल्मों और वीडियोज के जरिये फैंस का दिल जीत रहे हैं. उनके म्यूजिक वीडियो खूब पसंद किए जाते हैं.

विज्ञापन

जानेमाने झॉलीवुड या नागपुरी एक्टर विवेक नायक अपने फिल्मों और वीडियोज के जरिये फैंस का दिल जीत रहे हैं. उनके म्यूजिक वीडियो खूब पसंद किए जाते हैं. उनकी फैन फॉलोइंग सिर्फ झारखंड में ही नहीं कई दूसरे राज्यों में भी हैं. वो सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहते हैं और प्रशंसकों को अपने प्रोजेक्ट्स के बारे में जानकारी देते रहते हैं. उन्होंने इस मुकाम को हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत की है. एक बार तो वो ऐसे टूटे थे कि एक्टिंग छोड़ने का फैसला कर लिया था. इसकी वजह उन्होंने खुद बताई है. विवेक नायक कहते हैं कि उन्हें एक्टिंग और गायकी विरासत में मिली है. उनके दादाजी और पिता जी दोनों को ही इसमें महारत हासिल थी. उन्होंने कई शोज में ऑडिशन दिये लेकिन नाकाम रहे. इसके बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी और पहले म्यूजिक वीडियो को बनाने के लिए कड़ीे मेहनत की. लोगों के प्यार की बदौलत वो आज इस मुकाम पर हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola