मुजफ्फरनगर: देवर के प्यार में महिला ने की पति की हत्या, पुलिस पूछताछ में हुआ बड़ा खुलासा

Updated:
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर: देवर के प्यार में महिला ने की पति की हत्या, पुलिस पूछताछ में हुआ बड़ा खुलासा

मुजफ्फरनगर में एक महिला ने अपने देवर के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी. और शव को निर्माणाधीन मकान में दफन कर दिया. इस दौरान पुलिस मामले की जांच में जुट गई. शक के आधार पर पुलिस ने दोनों से पूछताछ की. जहां दोनों ने एक बड़ा खुलासा किया.

विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से एक हैरान करने वाली वारदात सामने आई है. जहां एक महिला ने अपने देवर के प्यार में पति की हत्या कर दी. इसके साथ ही निर्माणाधीन मकान में शव को दफन किया. इस दौरान पुलिस मामले की जांच में जुट गई. शक के आधार पर पुलिस ने दोनों से पूछताछ की. जहां दोनों ने एक बड़ा खुलासा किया.

6 जून से युवक था लापता

दरअसल पूरा मामला पुरकाजी थाना क्षेत्र के मांडला गांव का है. जहां सागर नाम का युवक 6 जून को लापता हो गया था. जिसके बारे में परिजनों ने पुलिस से शिकायत की. पुलिस ने जांच शुरू कर दी. लेकिन युवक का कोई सुराग नहीं मिला. फिर पुलिस ने युवक की पत्नी और भाई को हिरासत में लिया और पूछताछ की. जहां दोनों ने अपना गुनाह कबूल किया.

दोनों ने कबूल किया गुनाह

पुलिस युवक की पत्नी आशिया और सौतेले भाई सुहैल से पूछताछ की. शुरू में दोनों ने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की. लेकिन जब पुलिस ने दोनों से सख्ती से पूछताछ की तो फिर क्या था दोनों ने अपना-अपना गुनाह कबूल किया. इस दौरान पता चला देवर और भाभी के बीच काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था. जिसमें पति सागर रोड़ा बन रहा था. इसलिए 6-7 जून की दरम्यानी रात उसकी हत्या कर दी गई. इसके बाद घर में ही बने सेप्टिक टैंक में शव को दफन कर दिया.

एसपी सिटी ने किया बताया

एसपी सिटी सत्यनारायण ने मीडिया से बताया कि शव को बरामद कर लिया गया है और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. जबकि दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कार्रवाई की जाएगी.

विज्ञापन
Shweta Pandey

लेखक के बारे में

By Shweta Pandey

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola