घाटशिला में पुत्र ने अपनी सौतेली मां की चापड़ से मारकर की हत्या, फिर खुद लगा ली फांसी
पूर्वी सिंहभूम जिले के घाटशिला थाना क्षेत्र के लेदा गांव में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. दरअसल, पुत्र ने अपनी सौतेली मां की चापड़ से मारकर हत्या कर दी और उसके बाद खुद फांसी लगाकर जान दे दी.
पूर्वी सिंहभूम, मो. परवेज : पूर्वी सिंहभूम जिले के घाटशिला थाना क्षेत्र के लेदा गांव में हृदय विदारक घटना घटी है. दरअसल, एक पुत्र ने अपनी सौतेली मां की चापड़ से मारकर हत्या कर दी और फिर खुद को कमरे में बंद कर रस्सी के सहारे फांसी लगाकर अपनी जान दे दी है. एक साथ एक ही घर में पुत्र और मां की अर्थी उठी, जिससे गांव मातम में डूब गया है.
आपके शहर में
इधर, घटना की सूचना मिलते ही घाटशिला के एसडीपीओ कुलदीप टोप्पो और थाना की पुलिस दलबल के साथ पहुंची और घटना के कारणों का पता लगाने में जुट गई है. वहीं, पुत्र ने अपनी सौतेली मां की हत्या किस वजह से की, इसके कारण का अब तक खुलासा नहीं हो पाया है.
पुत्र गोविंद सोरेन (36 वर्ष) ने आज सुबह 6:00 से 8:00 के बीच घर पर चावल चुन रही अपनी सौतेली मां उला हेंब्रम 60 बरस चौपड़ से प्रहार कर हत्या कर दी.उस वक्त घर पर गोविंद की पत्नी उनके बच्चे और अन्य सदस्य भी आसपास ही थे, लेकिन कोई कुछ समझ पाता. इसके पूर्व गोविंद ने ताबड़तोड़ चापड़ से कई प्रहार अपनी सौतेली मां पर कर हत्या कर दी. घटना के पीछे वजह क्या है, इसकी जांच में पुलिस जुटी है. सूचना पाकर पंचायत प्रतिनिधि और ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे. इस घटना को लेकर गांव में मातम का माहौल है.
Also Read: Land Scam Case: सेना जमीन मामले में 7 आरोपियों को ED कोर्ट ने 4 दिन की रिमांड पर भेजा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए