ePaper

VIDEO: अपने ही शहर में घर का रास्ता भूले MS Dhoni, राहगीरों से ली मदद, वीडियो वायरल

Updated at : 16 Apr 2024 5:11 PM (IST)
विज्ञापन
VIDEO: अपने ही शहर में घर का रास्ता भूले MS Dhoni, राहगीरों से ली मदद, वीडियो वायरल

MS Dhoni News: सोशल मीडिया पर एमएस धोनी का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपने दोस्त के साथ कार से कहीं से आते दिख रहे हैं, लेकिन अपने शहर रांची का रास्ता भटक गये हैं. फिर एक जगह कार रोक कर धोनी राहगीरों से रांची जाने का रास्ता पूछते दिखते हैं.

विज्ञापन

MS Dhoni Viral Video: पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को अपने होम टाउन रांची से बहुत ज्यादा लगाव है. क्रिकेट से ब्रेक के दौरान वह जब भी रांची में रहते हैं, अपने शहर में घूमते दिख जाते हैं. वह कभी बाइक, तो कभी कार से रांची की सड़कें नापते हैं. शनिवार को भी सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वह अपने मित्र के साथ कार से कहीं से आते दिख रहे हैं, लेकिन अपने शहर रांची का रास्ता भटक गये हैं. फिर एक जगह कार रोक कर धोनी राहगीरों से रांची जाने का रास्ता पूछते दिखते हैं.

वहां मौजूद लोग पहले धोनी को देख कर चौंकते हैं, फिर जवाब देते हैं, एक गोल चक्कर आयेगा, उसके बाद आप रांची की तरफ चले जाइयेगा. धौनी दोबारा कंफर्म करते हैं: कौन-सा, वो सेकेंड मूर्तिवाला गोल चक्कर? धोनी का यह दिलचस्प वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस अपने-अपने अंदाज में धोनी की सादगी पर अपना नजरिया जाहिर करते नजर आ रहे हैं. रांची की ओर बढ़ने से पहले धोनी ने प्रशंसकों के साथ कुछ तस्वीरें भी खिंचवाई. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

विज्ञापन
Sanjeet Kumar

लेखक के बारे में

By Sanjeet Kumar

A sports enthusiast with a keen interest in Cricket and Football. Highly self-motivated and willing to contribute ideas and learn new things.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola