रामगढ़ की कांग्रेस विधायक ममता देवी को अब कल सुनायी जा सकती है सजा, MP-MLA कोर्ट में आज नहीं हुई सुनवाई

Jharkhand Latest News Update: रामगढ़ जिला के गोला स्थित इनलैंड पावर लिमिटेड (आईपीएल) में 29 अगस्त 2016 को विरोध-प्रदर्शन के दौरान पुलिस की गोली से दो लोगों की मौत से जुड़ा है. रजरप्पा के तत्कालीन बीडीओ ने ममता देवी समेत अन्य लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करवायी थी.
झारखंड (Jharkhand) के रामगढ़ जिला (Ramgarh District) की कांग्रेस विधायक ममता देवी (Mamata Devi Congress) की सजा पर सोमवार को सुनवाई टल गयी है. एक वकील के निधन की वजह से हजारीबाग व्यवहार न्यायालय स्थित एमपी-एमएलए कोर्ट (MP-MLA Court Hazaribagh) में सोमवार को सुनवाई नहीं हुई. फलस्वरूप रामगढ़ की कांग्रेस विधायक ममता देवी की सजा का ऐलान भी नहीं हो सका. अब मंगलवार यानी 13 दिसंबर को ममता देवी समेत 13 लोगों को सजा सुनायी जा सकती है.
मामला रामगढ़ जिला के गोला स्थित इनलैंड पावर लिमिटेड (आईपीएल) में 29 अगस्त 2016 को विरोध-प्रदर्शन के दौरान पुलिस की गोली से दो लोगों की मौत से जुड़ा है. रजरप्पा के तत्कालीन बीडीओ ने ममता देवी समेत अन्य लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करवायी थी. 8 दिसंबर को एमपी-एमएलए कोर्ट ने ममता देवी समेत 13 लोगों को दोषी करार दिया था. 12 दिसंबर को सजा का ऐलान होना था, लेकिन सुनवाई टल गयी है.
Also Read: Jharkhand News : झारखंड में फिर सुर्खियों में है आईपीएल गोलीकांड, रामगढ़ MLA ममता देवी से क्या है कनेक्शन
दरअसल, झारखंड की राजधानी रांची से सटे रामगढ़ जिला के गोला प्रखंड में एक फैक्ट्री है. इनलैंड पावर लिमिटेड. लोग इसे आईपीएल के नाम से जानते हैं. रामगढ़ की तत्कालीन जिला परिषद सदस्य ममता देवी ने इस फैक्ट्री में मजदूरों के शोषण के खिलाफ आंदोलन की अगुवाई की थी. सैकड़ों लोगों ने आईपीएल के गेट को जाम कर दिया था. आंदोलन कर रहे लोग उग्र हो गये और उन्होंने पथराव शुरू कर दिया. लोगों को शांत करने के लिए पुलिस को गोली चलानी पड़ी. 47 राउंड फायरिंग के बाद स्थिति नियंत्रित हुई. फायरिंग में दो आंदोलनकारियों की मौत हो गयी. पुलिस ने ममता देवी के साथ-साथ राजीव जायसवाल को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था.
ज्ञात हो कि 8 दिसंबर को इस मामले में एमपी-एमएलए कोर्ट में सुनवाई हुई. कोर्ट ने ममता देवी समेत 13 लोगों को दोषी करार दिया और सभी को उसी दिन जेल भेज दिया. सुनवाई के दौरान कोर्ट में 47 लोगों की गवाही हुई. इस वक्त ममता देवी और दोषी करार दिये गये अन्य 12 लोग हजारीबाग सेंट्रल जेल में बंद हैं.
Also Read: IPL गोलीकांड मामले में रामगढ़ की विधायक ममता देवी समेत 13 दोषी करार, सोमवार को सुनायी जाएगी सजा
कांग्रेस विधायक ममता देवी, भाजपा नेता राजीव जायसवाल, कुंवर महतो, दिलदार अंसारी, भावेश्वर भगत, यदु महतो, मनोज पुजहर, कालेश्वर महतो, लाल बहादुर महतो, वासुदेव प्रसाद, आदिल इनामी, अभिषेक कुमार सोनी और सुभाष महतो.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




