ePaper

दादी-पोता मौत मामले में मृतक की पत्नी समेत सास-ससुर को जेल, सुसाइड नोट में सात लोगों का था जिक्र

Updated at : 20 Apr 2022 10:12 PM (IST)
विज्ञापन
दादी-पोता मौत मामले में मृतक की पत्नी समेत सास-ससुर को जेल, सुसाइड नोट में सात लोगों का था जिक्र

प्रयागराज के फूलपुर ढोकरी गांव निवासी अरविंद मौर्य की लाश मंगलवार को घर में फांसी के फंदे पर लटकती मिली थी. जबकि दादी खटिया पर मृत पाई गईं थी. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक अरविंद की मौत फांसी लगाने से और उसकी दादी ललिता देवी की मौत हार्ट अटैक से हुई थी.

विज्ञापन

Prayagraj News: पत्नी का किसी दूसरे पुरुष से अवैध संबंध और सास-ससुर द्वारा उत्पीड़न से परेशान फूलपुर थाना क्षेत्र के ढोकरी गांव निवासी अरविंद कुमार के आत्महत्या मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसकी पत्नी व सास-ससुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. मामले में मृतक अरविंद कुमार मौर्य के मामा नंद लाल मौर्य ने उसकी पत्नी समेत अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर देते हुए मुकदमा दर्ज कराया था.

दादी की हार्ट अटैक से हुई थी मौत

प्रयागराज के फूलपुर ढोकरी गांव निवासी अरविंद मौर्य की लाश मंगलवार को घर में फांसी के फंदे पर लटकती मिली थी. जबकि दादी खटिया पर मृत पाई गईं थी. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक अरविंद की मौत फांसी लगाने से और उसकी दादी ललिता देवी की मौत हार्ट अटैक से हुई थी.

Also Read: Prayagraj News: उठनी थी बहन की डोली लेकिन भाई की अर्थी पहले घर से निकली, मातम में बदल गईं शादी की खुशियां
घटनास्थल से मिला था नौ पन्ने का सुसाइड नोट

अरविंद और उसकी दादी की मौत की सूचना पर जांच पड़ताल करने पहुंची पुलिस को घटनास्थल से 9 पन्नों का सुसाइड नोट बरामद हुआ था. मृतक अरविंद ने सुसाइड नोट अपनी पत्नी और सास-ससुर समय कुल 7 लोगों को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया था. मृतक के सुसाइड नोट के मुताबिक, उसे ससुराल पक्ष और पत्नी लंबे समय से परेशान कर रहे थे. वहीं घटना के वक्त मृतक की पत्नी बेटे पवन और बेटी सोनाली को लेकर मायके में थी. पत्नी के मायके जाने के बाद से ही दोनों के बीच और ज्यादा तनाव और मन मुटाव बढ़ गया था.

Also Read: प्रयागराज: पुलिस ने मृतक के सालों को भेजा जेल, एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्या से दहल उठा था इलाका
पहले भी घर में घटित हो चुकी हैं आत्महत्या की घटनाएं

गौरतलब है कि अरविंद से पहले भी उसके घर में आत्महत्या की घटनाएं घट चुकी है. उसकी मां भाग्यमानी और बहन मनीषा ने घरेलू कलह में आकर साल 2013 में जहर खाकर आत्महत्या कर ली थी. जबकि उसके पिता राजकुमार ने भी गांव के पास ट्रेन से कटकर जान दे दी थी. अरविंद के बड़े भाई नागेंद्र ने भी फांसी लाकर खुदकुशी कर ली थी.

घटना के संबंध में पुलिस का कहना है कि सुसाइड नोट के आधार पर अन्य आरोपियों की भी तलाश की जा रही है. उन्हें भी जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा.

रिपोर्ट- एस के इलाहाबादी

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola