ePaper

Agra News: आगरा को IT पार्क का गिफ्ट जल्द, ताजनगरी समेत 7 शहरों में फास्ट इंटरनेट सर्विस की शुरुआत

Updated at : 23 Dec 2021 3:08 PM (IST)
विज्ञापन
Agra News: आगरा को IT पार्क का गिफ्ट जल्द, ताजनगरी समेत 7 शहरों में फास्ट इंटरनेट सर्विस की शुरुआत

केंद्रीय राज्यमंत्री राजीव चंद्रशेखर ने कहा पीएम मोदी डिजिटल इंडिया की बात करते हैं. पीएम मोदी के डिजिटल इंडिया मिशन आगे बढाने के लिए सीएम योगी भी डिजिटल यूपी कैंपेन चला रहे हैं.

विज्ञापन

Agra News: केंद्रीय सूचना एवं प्रौद्योगिकी राज्यमंत्री राजीव चंद्रशेखर ने गुरुवार को आगरा के होलीडे इन होटल में सात जिलों के लिए इंटरनेट एक्सचेंज का शुभारंभ किया. इस दौरान केंद्रीय विधि राज्य मंत्री एसपी सिंह बघेल भी मौजूद रहे. एक्सचेंज के शुभारंभ से आगरा समेत सात शहरों में तेज इंटरनेट सुविधा मिलेगी.

केंद्रीय राज्यमंत्री राजीव चंद्रशेखर ने कहा पीएम मोदी डिजिटल इंडिया की बात करते हैं. पीएम मोदी के डिजिटल इंडिया मिशन आगे बढाने के लिए सीएम योगी भी डिजिटल यूपी कैंपेन चला रहे हैं. कैंपेन से यूपी के नागरिकों को तेज और बेहतर इंटरनेट देने के लिए इंटरनेट एक्सचेंज शुरू किए जा रहे हैं.

कार्यक्रम में पहुंचे केंद्रीय राज्यमंत्री राजीव चंद्रशेखर ने बताया कि पीएम मोदी और सीएम योगी के डिजिटल इंडिया के सपने को पूरा करने के लिए आगरा के साथ उत्तर प्रदेश के सात शहरों में इंटरनेट एक्सचेंज का शुभारंभ किया जा रहा है. इससे उत्तर प्रदेश आईटी और इलेक्ट्रॉनिक्स में भी उच्च स्तर पर जाना जाएगा. आने वाले दिनों में उत्तर प्रदेश आईटी का सबसे बड़ा हब भी बन सकेगा.

राज्यमंत्री राजीव चंद्रशेखर ने बताया कि कुछ दिन पहले लखनऊ में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस लॉन्च किया गया था. इसे मेरठ में भी करने वाले हैं. जल्द ही आगरा में भी इसकी तैयारी की जा रही है. उत्तर प्रदेश में आईटी के अनुसार इस तरह से बड़ा कदम उठाया जा रहा है, जिससे विदेशों से आने वाली आईटी कंपनी प्रदेश में आए और व्यवसाय करे. जिससे लोगों को नई टेक्नालॉजी और रोजगार के अवसर मिल सकें.

5जी इंटरनेट के बारे में सवाल पूछने पर उन्होंने बताया कि इंडिया जल्द 5जी आई लॉन्च करने वाला है. इसे अभी कोई भी लॉन्च नहीं कर सका है. जब इंडिया 5जी आई लॉन्च करेगा तो दुनिया के देश भी उसे लॉन्च करेंगे.

केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल ने बताया कि सात शहरों के लिए इंटरनेट एक्सचेंज शूरू किया गया है. यह प्रदेश में आईटी के क्षेत्र में मील का पत्थर बनेगा. इससे यूपी में इंटरनेट की रफ्तार में प्रगति आएगी और हमें सूचनाएं भी जल्द उपलब्ध होंगी. उन्होंने बताया कि आईटी मंत्री ने शहर में आईटी पार्क के लिए आश्वासन दिया है. इसे अमलीजामा पहनाकर आगरा में भी आईटी पार्क बनाया जाएगा.

(रिपोर्ट:- राघवेंद्र सिंह गहलोत, आगरा)

Also Read: Agra News: आगरा के ‘घटिया आजम खां’ रोड का नाम अब ‘अशोक सिंघल मार्ग’, मेयर बोले-मिटा दी जाएंगी गुलामी की यादें

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola