ePaper

तृणमूल के नवनिर्वाचित विधायक निर्मल चंद्र राय का शपथ ग्रहण समारोह शनिवार को

Updated at : 29 Sep 2023 5:07 PM (IST)
विज्ञापन
तृणमूल के नवनिर्वाचित विधायक निर्मल चंद्र राय का शपथ ग्रहण समारोह शनिवार को

अब राजभवन की ओर से 30 सितंबर यानी शनिवार को शपथ ग्रहण समारोह आयोजित करने का प्रस्ताव दिया गया है और जानकारी के अनुसार, इसमें शामिल होने के लिए नवनिर्वाचित विधायक निर्मल चंद्र राय यहां पहुंच रहे हैं.

विज्ञापन

तृणमूल कांग्रेस के नवनिर्वाचित विधायक निर्मल चंद्र राय (MLA Nirmal Chandra Rai) के शपथ ग्रहण समारोह को लेकर राज्य सरकार व राजभवन के बीच खींचतान समाप्त हो गया है. राजभवन ने जटिलताओं से उबरने के बाद नवनिर्वाचित विधायक के शपथ ग्रहण की नयी तारीख तय कर दी है. राजभवन की ओर से शनिवार, 30 सितंबर को शपथ ग्रहण समारोह का प्रस्ताव देते हुए धूपगुड़ी विधायक के पास दोबारा पत्र भेजा गया है. यह पत्र गुरुवार की सुबह धूपगुड़ी पहुंचा है. चूंकि विधायक घर पर नहीं थे, इसलिए विधायक के परिवार की ओर से पत्र ””रिसीव”” किया गया.

राजभवन में नवनिर्वाचित विधायक का शपथ ग्रहण समारोह

बाद में विधानसभा में संसदीय दल के नेता ने विधायक से बात की. संसदीय दल के नेता ने निर्मल चंद्र राय को कोलकाता आने का आदेश दिया है. खबर है कि वह शुक्रवार को कोलकाता आ रहे हैं और शनिवार को राजभवन में नवनिर्वाचित विधायक का शपथ ग्रहण समारोह होगा. धूपगुड़ी उपचुनाव के नतीजे आठ सितंबर को घोषित किये गये थे, लेकिन विधायक की शपथ को लेकर विवाद पैदा हो गया था. राजभवन की ओर से विधानसभा अध्यक्ष की जानकारी के बिना 23 सितंबर यानी पिछले शनिवार को विधायक निर्मल चंद्र राय को एक पत्र भेजा गया था. हालांकि धूपगुड़ी के विधायक को यह पत्र काफी देर से मिला था. तब तक शपथ का समय बीत चुका था.

Also Read: बंगाल के कानून मंत्री मलय घटक को कलकत्ता हाईकोर्ट ने तलब किया, भागे-दौड़े पहुंचे ममता बनर्जी कैबिनेट के मंत्री
नवनिर्वाचित विधायक निर्मल चंद्र राय यहां पहुंच रहे हैं

इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष बिमान बनर्जी ने राज्यपाल को पत्र लिखकर धूपगुड़ी विधानसभा क्षेत्र से जीते विधायक निर्मल चंद्र रॉय को शपथ दिलाने की अनुमति मांगी, लेकिन 24 घंटे बाद भी राजभवन की ओर से कोई जवाब नहीं आया. इससे पहले राजभवन से स्पीकर को दरकिनार कर उपसभापति को शपथ लेने का आदेश दिया गया था, लेकिन शपथ नहीं ली गयी. अब राजभवन की ओर से 30 सितंबर यानी शनिवार को शपथ ग्रहण समारोह आयोजित करने का प्रस्ताव दिया गया है और जानकारी के अनुसार, इसमें शामिल होने के लिए नवनिर्वाचित विधायक निर्मल चंद्र राय यहां पहुंच रहे हैं.

Also Read: ममता बनर्जी व अभिषेक बनर्जी ने खोला व्हाट्सएप चैनल, अधिक लोगों से जनसंपर्क करने के लिये अनूठी पहल

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola