7 शब्द के इस सवाल का जवाब देकर Microsoft के कर्मचारी से बॉस की कुर्सी पर पहुंचे Satya Nadella

Updated:
विज्ञापन
7 शब्द के इस सवाल का जवाब देकर Microsoft के कर्मचारी से बॉस की कुर्सी पर पहुंचे Satya Nadella

Microsoft CEO Satya Nadella – सत्य नडेला ने कंपनी के फाउंडर बिल गेट्स और माइक्रोसॉफ्ट के पूर्व सीईओ स्टीव बाल्मर के दिशानिर्देशों पर काम करते हुए माइक्रोसॉफ्ट के कर्मचारी से सीईओ बनने के अपने सफर के लिए रास्ता बनाया और कंपनी में कई प्रोजेक्ट्स की अगुवाई की.

विज्ञापन

Microsoft CEO Satya Nadella Interview Question : सत्य नडेला ने हाल ही में अपने माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ बनने का एक्सपीरिएंस शेयर किया. एक्सल स्प्रिंगर के बर्लिन मुख्यालय में एक इंटरव्यू के दौरान अपने टॉप टेक कंपनी का सीईओ बनने का अपना अनुभव साझा करते हुए उन्होंने बताया कि इंटरव्यू के दौरान एक सवाल ने किस तरह उन्हें कुछ समय के लिए गहरी सोच में डाल दिया था.

माइक्रोसॉफ्ट के कर्मचारी से सीईओ बने

सत्य नडेला ने कंपनी के फाउंडर बिल गेट्स और माइक्रोसॉफ्ट के पूर्व सीईओ स्टीव बाल्मर के दिशानिर्देशों पर काम करते हुए माइक्रोसॉफ्ट के कर्मचारी से सीईओ बनने के अपने सफर के लिए रास्ता बनाया और कंपनी में कई प्रोजेक्ट्स की अगुवाई की. सत्य नडेला ने इंटरव्यू में बताया कि स्टीव बाल्मर का माइक्रोसॉफ्ट कंपनी के सीईओ के पद को छोड़ना उनके लिए एक झटके की तरह था. इसकी वजह यह थी कि उन्हें इस बात का बिल्कुल भी अंदाजा नहीं था कि एक दिन स्टीव कंपनी बाल्मर को छोड़ देंगे.

Also Read: Windows 12 Update: विंडोज के सभी 12 संस्करणों की रैंकिंग, सबसे खराब से सर्वश्रेष्ठ तक

सवाल सुनकर शॉक्ड हो गए थे नडेला

सत्य नडेला ने बताया कि स्टीव बाल्मर के कंपनी छोड़कर जाने के बाद एक दिन बोर्ड मेंबर्स में से एक शख्स ने उनसे सवाल पूछा कि ‘क्या आप सीईओ बनना चाहते हैं?’ (Do you want to be the CEO?). यह सवाल नडेला के लिए अप्रत्याशित था, जिसे सुनकर थोड़े समय के लिए वह शॉक्ड हो गए थे. इंटरव्यू में अपना अनुभव बताते हुए उन्होंने कहा कि यह सवाल उनकी जिंदगी को बदलने वाला था और उन्होंने पहले कभी ऐसा नहीं सोचा था कि वे कंपनी के सीईओ बनेंगे.

माइक्रोसॉफ्ट सीईओ की रेस में कौन-कौन थे शामिल?

बोर्ड मेंबर के सवाल का जवाब देते हुए सत्य नडेला ने कहा कि मैं तभी सीईओ बनूंगा जब आप चाहेंगे. इसका मतलब यह कि जब बोर्ड फैसला करेगा, तब ही वे कंपनी की कमान संभालेंगे. बोर्ड मेंबर्स ने आपस में बातचीत करने के बाद उन्हें कंपनी का नया सीईओ बनाने का फैसला किया. सत्य नडेला के अलावा माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ की रेस में अन्य 3 लोग भी शामिल थे, जिसमें पूर्व नोकिया सीईओ स्टीफन एलोप, फोर्ड के सीईओ एलन मुल्ली और पूर्व स्काइप अध्यक्ष टोनी बेट्स का नाम शामिल था.

Also Read: Google ने पेश किया नया .ing डोमेन, एक शब्द में बना पाएंगे खुद की वेबसाइट

स्टीव बाल्मर ने सत्य नडेला को दी यह सलाह

सीईओ का छोड़ने के बाद स्टीव बाल्मर ने सत्य नडेला को यह सलाह दी कि आपको जो भी जिम्मेदारी दी जा रही है, आप उसे उसी तरह निभाएं जैसे आप हैं. इसके साथ ही, उन्होंने यह भी कहा कि आगे के लिए अभी से न सोचें और जो भी आगे आ रहा हो या आनेवाला हो, उसमें वैसे ही एडजस्ट हो जाएं. अपने सीनियर की इन सलाहों को सुनने के बाद सत्य नडेला ने 2014 में अपनी सीईओ जर्नी शुरू की, जो अब तक बढ़िया चल रही है.

विज्ञापन
राजीव कुमार

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola