Dhanbad Fire News: धनबाद के सेंटर प्वाइंट मॉल में लगी भीषण आग, जान-माल की नहीं हुई क्षति

Updated at : 07 Feb 2023 9:39 AM (IST)
विज्ञापन
Dhanbad Fire News: धनबाद के सेंटर प्वाइंट मॉल में लगी भीषण आग, जान-माल की नहीं हुई क्षति

धनबाद के सेंटर प्वाइंट मॉल के तीसरे तल्ले पर एक बड़ी अनहोनी होने से टल गई. ऐन वक्त पर लोगों के एक्टिव मोड में आ जाने से सेंटर पॉइंट मॉल धधकने से बच गया. समय रहते आग पर काबू पा लिया गया.

विज्ञापन

Dhanbad Fire News: बैंक मोड़ थाना क्षेत्र के सेंटर प्वाइंट मॉल के तीसरे तल्ले पर सोमवार की शाम आग लग गयी. आग लगते ही धुआं फैलने लगा और लोगों की नजर पड़ी. तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी गयी. दो अग्निशमन वाहन ने कुछ देर के अंदर ही आग पर काबू पा लिया. घटना में जान-माल की हानि नहीं हुई. लेकिन लापरवाही होती, तो बड़ी घटना हो सकती थी. फायर ब्रिगेड की टीम ने बताया : तीसरे तल्ला में कई रद्दी सामान पडे हुए थे. उसमें किसी ने सिगरेट पी कर शेष जलता टुकड़ा फेंक दिया. इसके बाद कागज में आग लग गयी और देखते देखते वहां रखे सभी रद्दी कागजात और कूड़ा-कचरा में आग लग गयी. स्थानीय लोगों की सहयोग से आग पर तुरंत काबू पा लिया गया है. इस मॉल के नीचे तल्ला में बैंक और उसके ऊपर के तल्ला में कई तरह के शॉप हैं.

लापरवाही नहीं, अपराध

हाल के दिनों में शहर के आरसी मेमोरिटल हॉस्पिटल और आशीर्वाद टावर में अगलगी में 19 लोगों की मौत के बाद जलती सिगरेट को ऐसी जगह फेंकना कि उससे आग भड़क जाये, लापरवाही नहीं, बल्कि अपराध की श्रेणी में आता है. इस व्यस्त और भीड़-भाड़ वाले क्षेत्र में शाम के वक्त आग भड़कने से क्या स्थिति हो सकती है, यह कल्पना भयावह है. किसी भी आकस्मिक घटना के लिए व्यवस्था को दोष देना आम चलन में है. लेकिन नागरिकों को भी अपनी आदत सुधारनी होगी.

Also Read: धनबाद अग्निकांड : बहुमंजिली इमारतों में फायर सेफ्टी की स्थिति पर झारखंड हाइकोर्ट ने मांगी रिपोर्ट

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola