ePaper

Maruti Jimny का नया अवतार फोर्स गुरखा और थार को करेगी बेकार! जानें क्या है खासियत

Updated at : 02 Dec 2023 2:34 PM (IST)
विज्ञापन
Maruti Jimny का नया अवतार फोर्स गुरखा और थार को करेगी बेकार! जानें क्या है खासियत

मारुति जिम्नी ​​थंडर एडिशन के इस ऑफ-रोडर में एक एसेसरी किट है. मारुति ने इसमें फ्रंट बम्पर गार्निश, डेकल्स, एक इंटीरियर स्टाइलिंग किट, फ़्लोर मैट (मैनुअल वेरिएंट के लिए अलग और ऑटोमैटिक वेरिएंट के लिए अलग) और एक टैन-फ़िनिश स्टीयरिंग व्हील जैसे एसेसरी आइटम दिए हैं.

विज्ञापन

Maruti Suzuki Jimny Thunder Edition : मारुति सुजुकी इंडिया ने ऑफ-रोडर एसयूवी कार फोर्स गुरखा और महिंद्रा थार को टक्कर देने के लिए जिम्नी को थंडर एडिशन में पेश किया है. मारुति ने इस साल के जून महीने में फाइव डोर वाली जिम्नी को बाजार में उतारा था. कंपनी ने इस कार की कीमत 12.74 लाख रुपये शुरुआती कीमत तय की थी. अब कंपनी ने जिम्नी थंडर एडिशन को 10.74 लाख रुपये की कीमत पर लॉन्च किया है. मारुति इसे लिमिटेड एडिशन में ही बेचेगी. उम्मीद की जा रही है कि इसकी बिक्री 2024 की शुरुआत से ही शुरू कर दी जाएगी.

मारुति जिम्नी थंडर एडिशन के वेरिएंट्स की कीमत

मारुति जिम्नी थंडर एडिशन के विभिन्न वेरिएंट्स की कीमतों की बात करें, तो ये अपने पुराने वेरिएंट्स के मुकाबले एक से दो लाख रुपये तक सस्ते होंगे. मारुति जिम्नी थंडर एडिशन के जेटा मैनुअल वेरिएंट की रेग्यूलर कीमत करीब 12.74 लाख रुपये है, जिसे कंपनी ने 10.74 लाख रुपये कर दिया है. इससे यह वेरिएंट करीब दो लाख रुपये सस्ता हो गया है. इसी प्रकार जेटा ऑटोमैटिक की रेग्यूलर कीमत करीब 13.94 लाख रुपये है, जिसे कंपनी ने 11.94 लाख रुपये कर दिया है. इससे यह वेरिएंट करीब दो लाख रुपये सस्ता हो गया है. इसके अलावा अल्फा मैनुअल की रेग्यूलर कीमत करीब 13.69 लाख रुपये है, जिसे कंपनी ने 12.69 लाख रुपये कर दिया है. इससे यह वेरिएंट करीब एक लाख रुपये सस्ता हो गया है.

वहीं, अल्फा मैनुअल ड्युअल टोन की रेग्यूलर कीमत करीब 13.85 लाख रुपये है, जिसे कंपनी ने 12.85 लाख रुपये कर दिया है. इससे यह वेरिएंट करीब दो लाख रुपये सस्ता हो गया है. अल्फा ऑटोमैटिक की रेग्यूलर कीमत करीब 14.89 लाख रुपये है, जिसे कंपनी ने 13.89 लाख रुपये कर दिया है. इससे यह वेरिएंट करीब एक लाख रुपये सस्ता हो गया है. अल्फा ऑटोमैटिक ड्युअल टोन की रेग्यूलर कीमत करीब 15.05 लाख रुपये है, जिसे कंपनी ने 14.05 लाख रुपये कर दिया है. इससे यह वेरिएंट करीब एक लाख रुपये सस्ता हो गया है. मारुति ने जिम्नी एसयूवी के टॉप वेरिएंट अल्फा की कीमत में 1 लाख रुपये तक की कटौती की है. वहीं, इसका एंट्री लेवल जेटा वेरिएंट 2 लाख रुपये तक अफोर्डेबल हो गया है.

मारुति जिम्नी थंडर के लिमिटेड एडिशन में नया क्या

मारुति जिम्नी ​​थंडर एडिशन के इस ऑफ-रोडर में एक एसेसरी किट है. मारुति ने इसमें फ्रंट बम्पर गार्निश, डेकल्स, एक इंटीरियर स्टाइलिंग किट, फ़्लोर मैट (मैनुअल वेरिएंट के लिए अलग और ऑटोमैटिक वेरिएंट के लिए अलग) और एक टैन-फ़िनिश स्टीयरिंग व्हील जैसे एसेसरी आइटम दिए हैं. इसके ​अलावा, जिम्नी थंडर एडिशन में डोर वाइजर, फ्रंट और रियर फेंडर गार्निश, और बॉडी क्लैडिंग जैसी एसेसरीज भी दी गई है.

Also Read: Army के जवानों को मारुति ने दिया New Year का तोहफा! इस शोरूम में कार खरीद पर नहीं लगेगा टैक्स

मारुति जिम्नी थंडर के पावरट्रेन और फीचर्स

मारुति सुजुकी जिम्नी 5-डोर एसयूवी कार में 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन (105 पीएस/134 एनएम) दिया गया है, जिसके साथ 5-स्पीड मैनुअल और 4-स्पीड ऑटोमेटिक गियरबॉक्स ऑप्शंस मिलते हैं. इसमें 4-व्हील ड्राइवट्रेन (4डब्ल्यूडी) स्टैंडर्ड दी गई है. इसके फीचर्स की बात करें, तो मारुति ने जिम्नी की फीचर लिस्ट में कोई बदलाव नहीं किया है. इसमें 9-इंच टचस्क्रीन, क्रूज़ कंट्रोल, ऑटो एसी, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ईएसपी), एक रिवर्सिंग कैमरा और छह एयरबैग स्टैंडर्ड दिए गए हैं. इसमें 9-इंच टचस्क्रीन, क्रूज़ कंट्रोल, ऑटो एसी, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ईएसपी), एक रिवर्सिंग कैमरा और छह एयरबैग स्टैंडर्ड दिए गए हैं.

Also Read: Video: Maruti Jimny की छत पर टेंट का वीडियो हुआ वायरल, लोगों ने कहा ये है असली ऑफ-रोडिंग

मारुति जिम्नी थंडर का मुकाबला

मारुति जिम्नी थंडर के लिमिटेड एडिशन का सीधे तौर पर तो किसी दूसरी ऑफ-रोडिंग एसयूवी से मुकाबला नहीं है, लेकिनकई मायनों में इस कार का मुकाबला फोर्स गुरखा और महिंद्रा थार जैसी लाइफस्टाइल ऑफ-रोडर्स कार से है.

विज्ञापन
KumarVishwat Sen

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola