Maruti Suzuki Invicto MPV: मारुति सुजुकी ने लॉन्च कर दी अपनी सबसे महंगी कार, जानिए फीचर्स में कितनी दमदार

Published by : Rajeev Kumar Updated At : 05 Jul 2023 4:00 PM

विज्ञापन

Maruti Suzuki Invicto MPV - मारुति की यह कार डिजाइन के मामले में टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस के समान ही है. मारुति सुजुकी ने हालांकि इसमें कुछ बदलाव किये हैं.

विज्ञापन

Maruti Suzuki Invicto Launched: मारुति सुजुकी ने टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस पर आधारित अपनी बहुप्रतीक्षित एमपीवी इनविक्टो को लॉन्च कर दिया है. मारुति की यह कार डिजाइन के मामले में टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस के समान ही है. मारुति सुजुकी ने हालांकि इसके बंपर में कुछ बदलाव किये हैं. कंपनी ने अपनी इस एमपीवी को तीन वेरिएंट (जेटा+ 7 सीटर, जेटा+ 8 सीटर और अल्फा+) के साथ पेश किया है. कीमत की बात करें तो इसके जेटा+ 7 सीटर की कीमत 24.79 लाख रुपये (एक्स-शोरूम), जेटा+ 8 सीटर की कीमत 24.84 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है और अल्फा+ की कीमत 28.42 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है.

Maruti Suzuki Invicto MPV Features

मारुति सुजुकी इनविक्टो एमपीवी की खूबियों के बारे में बात करें तो, इसकी केबिन ऑल ब्लैक थीम के साथ पेश की गई है. कंपनी ने इसे चिम्पैंजी गोल्ड एसेंट के साथ पेश किया है, जिसमें लेदर सीट के साथ सॉफ्ट टच प्रीमियम इंस्ट्रूमेंट पैनल, एम्बिएंट लाइटिंग के साथ पैनोरमिक सनरूफ मौजूद है. इसमें एक बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और इसकी मिडिल सीट को पावर ऑटोमेशन फीचर के साथ पेश किया गया है. कार में 7-8 सीट कॉन्फिगरेशन, फ्रंट वेन्टीलेटेड सीट्स, मेमोरी के साथ 8-वे पावर ड्राइवर सीट, पिछले दरवाजों के लिए सनशेड, आईआर कट विंडशील्ड, ड्यूल जोन एसी, पावर्ड टेलगेट, 360 डिग्री मॉनीटर के साथ रियर डोर सनशेड भी दिये गए हैं.

Also Read: Maruti Suzuki Invicto के ऑप्शंस में ये प्रीमियम MPV भी हैं खास
Maruti Suzuki Invicto MPV Engine

मारुति सुजुकी ने अपनी इस एमपीवी को हाइब्रिड पावरट्रेन के साथ पेश किया है. इसका इंजन 6000 rpm पर 112 kWh की पावर और 4400 rpm पर 188Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. वहीं, इसमें मौजूद इलेक्ट्रिक मोटर 4000 rpm पर 83.73 kW की पावर और 206 Nm का टॉर्क जेनरेट करती है, जो इस कार को 137 kW का कुल आउटपुट देने में सक्षम हैं. मारुति अपनी इस एमपीवी के लिए 23.24 किमी/लीटर के माइलेज का दावा करती है. मारुति सुजुकी इनविक्टो एमपीवी की फ्यूल टैंक कैपेसिटी 52 लीटर्स की है.

Maruti Suzuki Invicto MPV Safety

मारुति सुजुकी ने अपनी इस एमपीवी में सेफ्टी फीचर्स का खास ख्याल रखा है. इसमें 6 एयरबैग, फ्रंट-रियर डिस्क ब्रेक, एबीडी के साथ एबीएएस, ऑटो होल्ड के साथ इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, हिल होल्ड असिस्ट के साथ व्हीकल स्टेबिलिटी कंट्रोल, 3 पॉइंट सीट बेल्ट, ISOFIX चाइल्ड सीट एंकर्स के साथ 360 डिग्री व्यू कैमरा, एयर टायर प्रेशर मॉनीटरिंग सिस्टम भी शामिल है.

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola