8 लाख से कम में आयी Maruti Suzuki की नयी SUV FRONX, जानिए क्या है खास

Maruti Suzuki Fronx SUV: मारुति सुजुकी ने बलेनो हैचबैक बेस्ड नयी फ्रॉन्क्स एसयूवी भारत में लॉन्च की है. नयी फ्रॉन्क्स की एक्स-शोरूम कीमत 7.46 लाख से 13.14 लाख रुपये के बीच है. फ्रॉन्क्स के इंटीरियर-एक्सटीरियर को बेहतरीन स्टाइल और डिजाइन मिला है. फ्रॉन्क्स मारुति सुजुकी नेक्सा के बैनरतले आयी है.
Maruti Suzuki Fronx Price, Features, Mileage And Specifications: देश की लीडिंग कार मेकर कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया (एमएसआई) ने अपनी नयी कॉम्पैक्ट एसयूवी फ्रॉन्क्स को पेश कर दिया है. मारुति सुजुकी फ्रॉन्क्स की दिल्ली में शोरूम कीमत 7.46 लाख रुपये से 13.13 लाख रुपये के बीच है. फ्रॉन्क्स को 1.2-लीटर पेट्रोल और एक लीटर टर्बो बूस्टरजेट इंजन ऑप्शंस के साथ पेश किया गया है. इस मॉडल के 1.2 लीटर एडिशन की कीमत 7.46 लाख रुपये से 9.27 लाख रुपये के बीच है. वहीं, एक लीटर टर्बो बूस्टरजेट इंजन एडिशन की दिल्ली में शोरूम कीमत 9.72 लाख रुपये से 13.13 लाख रुपये के बीच है.
मारुति सुजुकी फ्रॉन्क्स के केबिन में कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जर, 9 इंच एचडी स्मार्टप्ले प्रो-प्लस इंफोटेनमेंट सिस्टम के साथ वायरलेस ऐपल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो सपोर्ट मिलता है. सेफ्टी के लिए 6 एयरबैग्स, 3 पॉइंट ईएलआर सीटबेल्ट, ईएसपी के साथ हिल होल्ड असिस्ट, रोल ओवर मिटिगेशन, एबीएस के साथ ईबीडी और ब्रेक असिस्ट के साथ आइसोफिक्स चाइल्ड सीट एंकर्स जैसे कई फीचर्स इसमें हैं.
Also Read: Maruti Suzuki की Fronx और Baleno कार में बेहतर कौन? देखें अंतर
मारुति सुजुकी ने नयी फ्रॉन्क्स के साथ दो इंजन ऑप्शंस दिये हैं. इनमें पहला इंजन 1.0 लीटर के-सीरीज टर्बो बूस्टरजेट है, जो स्मार्ट हाइब्रिड तकनीक के साथ आता है. मारुति सुजुकी का यह इंजन 5-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ पैडल शिफ्टर्स से लैस है. वहीं, दूसरा इंजन 1.2 लीटर के-सीरीज डुअल जेट डुअल वीवीटी वाला है, जो आइडल स्टार्ट-स्टॉप तकनीक के साथ आता है. यह आधुनिक इंजन 5-स्पीड मैनुअल और एजीएस ट्रांसमिशन के साथ आता है.
Maruti Suzuki Fronx Sigma 1.2 MT की कीमत 7.46 लाख रुपये
Maruti Suzuki Fronx Delta 1.2 MT की कीमत 8.32 लाख रुपये
Maruti Suzuki Fronx Delta 1.2 AMT की कीमत 8.87 लाख रुपये
Maruti Suzuki Fronx Delta+ 1.2 MT की कीमत 8.72 लाख रुपये
Maruti Suzuki Fronx Delta+ 1.2 AMT की कीमत 9.27 लाख रुपये
Maruti Suzuki Fronx Delta+ 1.0 MT की कीमत 9.72 लाख रुपये
Maruti Suzuki Fronx Zeta 1.0 MT की कीमत 10.55 लाख रुपये
Maruti Suzuki Fronx Zeta 1.0 AT की कीमत 12.05 लाख रुपये
Maruti Suzuki Fronx Alpha 1.0 MT की कीमत 11.47 लाख रुपये
Maruti Suzuki Fronx Alpha 1.0 AT की कीमत 12.97 लाख रुपये
Maruti Suzuki Fronx Alpha 1.0 MT Dual-tone की कीमत 11.63 लाख रुपये
Maruti Suzuki Fronx Alpha 1.0 AT Dual-tone की कीमत 13.13 लाख रुपये
मारुति सुजुकी इंडिया ने इस साल की शुरुआत में दिल्ली में आयोजित ऑटो एक्सपो – 2023 में फ्रॉन्क्स को ग्लोबल लेवल पर अनवील किया था. MSI के मैनेजिंग डायरेक्टर और चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर हिसाशी ताकेउची ने बताया कि कंपनी को कस्टमर्स और इंडस्ट्री के ट्रेंड्स की विविध जरूरतों को समझने में सबसे आगे रहने पर गर्व है.
उन्होंने कहा, ब्रेजा के साथ हमारी सफलता इस प्रतिबद्धता का एक प्रमाण है. एसयूवी के प्रति ग्राहकों की प्राथमिकताओं में तेजी से बदलाव के साथ हमने उद्योग में एक नये सब-सेगमेंट की शुरुआत को पहचाना है. ताकेउची ने कहा, फ्रॉन्क्स की पेशकश इस सेगमेंट के विकास को आगे बढ़ाने की दिशा में हमारे नये विजन का हिस्सा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By राजीव कुमार
राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.
राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.
डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.
राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.
जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.
जुड़िए [email protected] पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










