Maruti Suzuki की Fronx और Baleno कार में बेहतर कौन? देखें अंतर

maruti suzuki fronx vs baleno car comparison – डिजाइन और लुक्स की बात करें, तो फ्रॉन्क्स और बलेनो देखने में लगभग एक जैसी हैं, लेकिन दोनों के बीच अंतर भी है.
Maruti Baleno vs Fronx Comparison: मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) ने इस साल की शुरुआत में ऑटो एक्सपो (Auto Expo 2023) के दौरान अपनी नयी कार (New Car) को शोकेस किया. मारुति सुजुकी ने इस कार (Maruti Car) को फ्रॉन्क्स (Maruti Suzuki Fronx) नाम दिया है और इसे एक क्रॉसओवर (Crossover) के तौर पर पेश किया है. मारुति सुजुकी फ्रॉन्क्स एक हैचबैक (Hatchback) के साथ ही एसयूवी (SUV) के लुक्स भी लेकर आयी है. बलेनो (Baleno) के प्लैटफॉर्म पर तैयार की गई फ्रॉन्क्स अब बलेनो के लिए ही खतरा (Fronx vs Baleno) बन गई है. अगर आप भी मारुति सुजुकी की कार खरीदना चाहते हैं और नयी फ्रॉन्क्स और बलेनो के बीच कन्फ्यूज हैं, तो हम आपको इन दोनों कारों के बीच का अंतर समझाते हैं.
डिजाइन और लुक्स की बात करें, तो फ्रॉन्क्स और बलेनो देखने में लगभग एक जैसी हैं, लेकिन दोनों के बीच अंतर भी है. मारुति बलेनो में सुजुकी का लोगो, डीआरएल टेल लैंप और अलॉय व्हील की ब्रैजिंग के साथ बड़ा फ्रंट ग्रिल दिया गया है. वहीं, मारुति सुजुकी फ्रॉन्क्स को बलेनो और ग्रैंड विटारा के कॉम्बिनेशन से डिजाइन किया गया है. इसमें स्लीक हेडलैंप डिजाइन और टेल लैंप भी हैं. इसमें ड्यूल-टोन आलीशान इंटीरियर आते हैं. ऐसे में लुक्स और डिजाइन के मामले में फ्रॉन्क्स, बलेनो से बाजी मार जाती है.
Also Read: Brezza और Grand Vitara के दम पर SUV सेगमेंट में अपनी धमक बढ़ायेगी Maruti Suzuki
फीचर्स की बात करें, तो मारुति सुजुकी बलेनो में 6 एयरबैग्स, एंटी-हिल कंट्रोल, हेड-अप डिस्प्ले, 360 डिग्री कैमरा और एडवांस वॉयस असिस्ट के साथ नया 9-इंच स्मार्टप्ले प्रो+ इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है, जो एलेक्सा वॉयस और सुजुकी कनेक्ट को सपोर्ट करता है. वहीं, फ्रॉन्क्स का मात्र AT मॉडल ही वायरलेस चार्जर, 360 डिग्री कैमरा, हेड-अप डिस्प्ले और पैडल शिफ्टर जैसी सुविधाओं से लैस है. इसमें 9 इंच का स्मार्टप्ले प्रो+ इंफोटेनमेंट सिस्टम भी मिला है. इस तरह फीचर्स के मामले में दोनों कार लगभग एक जैसी हैं.
इंजन और पावर की बात करें, तो फ्रॉन्क्स का बेस मॉडल बलेनो की तरह 1.2 लीटर के-सीरीज पेट्रोल इंजन 5-स्पीड एएमटी और 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ आता है. इंजन की मैक्सिमम पावर 88 बीएचपी और 113 एनएम का पीक टॉर्क है. इसका CNG वर्जन भी आना है. इसके साथ ही, फ्रॉन्क्स के टॉप मॉडल में 1.0 लीटर बूस्टर जेट इंजन भी मिलेगा, जो 98 बीएचपी पावर और 147.6 एनएम टॉर्क प्रोड्यूस करेगा. वहीं, बलेनो केवल 1.2 लीटर के-सीरीज पेट्रोल के साथ आती है. ऐसे में इंजन के मामले में भी बलेनो से आगे है फ्रॉन्क्स.
Also Read: Baleno, Swift, i20, Altroz : 8 लाख के बजट में बेस्ट प्रीमियम हैचबैक कार कौन है?
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By राजीव कुमार
राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.
राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.
डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.
राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.
जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.
जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










