ePaper

PM नरेंद्र मोदी सहित कई राजनेताओं और खिलाड़ियों ने दी राष्ट्रीय खेल दिवस पर बधाई

Updated at : 29 Aug 2022 5:25 PM (IST)
विज्ञापन
PM नरेंद्र मोदी सहित कई राजनेताओं और खिलाड़ियों ने दी राष्ट्रीय खेल दिवस पर बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कई राजनेताओं को खेल की बड़ी हस्तियों ने आज राष्ट्रीय खेल दिवस की शुभकामनाएं दी. साथ ही सभी ने हॉकी के जादूगर महान मेजर ध्यानचंद को याद किया और उन्हें श्रद्धांजलि दी है. कई एथलीट्स ने भी खेल दिवस की शुभकामनाएं दी हैं.

विज्ञापन

नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद को उनकी जयंती पर सोमवार को श्रद्धांजलि अर्पित की. राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर कई राजनेताओं और खिलाड़ियों ने भी देशवासियों को बधाई दी. महान हॉकी खिलाड़ी ध्यानचंद की जयंती के मौके पर हर साल 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जाता है. मोदी ने ट्वीट किया, ‘राष्ट्रीय खेल दिवस की बधाई और मेजर ध्यानचंद को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि. हाल के वर्ष खेलों के लिए बहुत अच्छे रहे हैं. यह सिलसिला जारी रहे. कामना करता हूं कि खेल पूरे भारत में लोकप्रियता हासिल करते रहें.’

मेजर ध्यानचंद को भी दी गयी श्रद्धांजलि

जूनियर खेल मंत्री निसिथ प्रमाणिक ने भारत को एक खेल राष्ट्र बनाने के लिए मिलकर काम करने का संकल्प लिया. उन्होंने ट्वीट किया, ‘हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद को उनकी जयंती पर मेरी विनम्र श्रद्धांजलि. राष्ट्रीय खेल दिवस 2022 के अवसर पर मैं उन सभी को धन्यवाद देता हूं, जिन्होंने भारत में खेलों के उत्थान के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया है. भारत को एक खेल राष्ट्र बनाने के लिए मिलकर काम करें.’

Also Read: राष्ट्रीय खेल दिवस: अब खेलोगे-कूदोगे तो बनोगे नवाब, धौनी, दीपिका, असुंता व निक्की के प्रदर्शन से आया बदलाव
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दी बधाई

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लिखा, ‘भारतीय हॉकी में शानदार योगदान देने वाले मेजर ध्यानचंद को राष्ट्रीय खेल दिवस पर श्रद्धांजलि. साथ ही उन सभी खिलाड़ियों को बधाई जिन्होंने अपने समर्पण और उल्लेखनीय प्रदर्शन से देश को गौरवान्वित किया है. आगामी प्रतियोगिताओं के लिए उन्हें शुभकामनाएं.’ पूर्व खेल मंत्री और वर्तमान केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रीजीजू ने कहा, ‘राष्ट्रीय खेल दिवस और मेजर ध्यानचंद की जयंती पर मैं महान ‘भारतीय हॉकी के जादूगर’ को विनम्र श्रद्धांजलि देता हूं. मैं उन खिलाड़ियों को सलाम करता हूं जो भारत के लिए खेले और देश को गौरवांवित किया.’

सचिन तेंदुलकर ने भी दी बधाई

महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर और ओलंपिक भाला फेंक चैंपियन नीरज चोपड़ा की अगुआई में खेल जगत को बधाइयां दी. तेंदुलकर ने रूपा रानी तिर्की, पिंकी, नयनमोनी सेकिया और लवली चौबे का उदाहरण देते हुए अपना संदेश दिया. इन चारों ने बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में महिला लॉन बॉल फोर (चार खिलाड़ियों की स्पर्धा) स्पर्धा में एतिहासिक स्वर्ण पदक जीता था.

Also Read: National Sports Day 2022: आज है राष्ट्रीय खेल दिवस, स्पोर्ट्स के बारे में जागरूकता फैलाने का है दिन
नीरज चोपड़ा ने किया ट्वीट

चोपड़ा ने ट्वीट किया, ‘महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद के सम्मान में राष्ट्रीय खेल दिवस 29 अगस्त को मनाया जाता है और मैं भारत को खेलते हुए देखने को लेकर उत्सुक हूं. सिर्फ इसी दिन नहीं बल्कि पूरे साल.’ स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन ने लिखा, ‘मेरा खेल मुझे सर्वश्रेष्ठ देने के लिए प्रेरित करता है. राष्ट्रीय खेल दिवस की बधाई.’

विज्ञापन
Agency

लेखक के बारे में

By Agency

Agency is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola