Gangs of Wasseypur 3 को लेकर मनोज बाजपेयी ने तोड़ी चुप्पी, कहा- अनुराग कश्यप ने मुझे कई बार...

Published by : Ashish Lata Updated At : 18 May 2023 6:07 AM

विज्ञापन

Gangs of Wasseypur 3: गैंग्स ऑफ वासेपुर तो लगभग सभी ने देखी होगी. हालांकि अब जनता यह जानने का इंतजार कर रही है कि गैंग ऑफ वासेपुर 3 पाइपलाइन में है या नहीं. अब मनोज बाजपेयी ने तीसरे पार्ट को लेकर चुप्पी तोड़ी है.

विज्ञापन

गैंग्स ऑफ वासेपुर का फैंस में एक अलग ही क्रेज है. अनुराग कश्यप द्वारा निर्देशित फिल्म में मनोज बाजपेयी, नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी, हुमा कुरैशी जैसे सितारों के लिए दीवानगी थी और ये फिल्म लगभग सभी ने देखी भी होगी. इसके डायलॉग काफी ज्यादा फेमस हुए थे. यह पंकज त्रिपाठी, राजकुमार राव और कई अन्य जैसे सितारों के लिए अपने सफल करियर को शुरू करने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ. दोनों सीक्वल ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया और अब फैंस लंबे समय से फिल्म के तीसरे पार्ट का इंतजार कर रहे हैं. मनोज बाजपेयी ने चुप्पी तोड़ी और बताया कि अनुराग कश्यप और उनका क्या प्लान है.

मनोज बाजपेयी ने गैंग्स ऑफ वासेपुर 3 पर शेयर किया अपडेट

बॉलीवुडलाइफ के साथ बातचीत में मनोज बाजपेयी ने गैंग्स ऑफ वासेपुर के बारे में बात की. उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि तीसरा पार्ट नहीं बन रही है, लेकिन उन्हें खुशी है कि वह इस तरह की एक कल्ट फिल्म का हिस्सा बने हैं. अभिनेता ने कहा कि कई बार अनुराग कश्यप ने भी कहा कि यह कुछ ऐसा है, जिसे लोगों को स्वीकार करना होगा. उन्होंने कहा, मैं अपने करियर में 3-5 कल्ट फिल्मों का हिस्सा बनने के लिए बहुत भाग्यशाली हूं. गैंग्स ऑफ वासेपुर एक है, लोग अभी भी सरदार खान पर इतना प्यार बरसा रहे हैं और वे हर समय मीम्स बना रहे हैं. मैं अभिभूत महसूस कर रहा हूं, लेकिन वहीं, कुछ मीम्स काफी शर्मनाक भी होते हैं.”

मनोज बाजपेयी की फिल्में

यह पूछे जाने पर कि एक अभिनेता के रूप में नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी की यात्रा के बारे में वह क्या सोचते हैं, उन्होंने कहा कि वह अपने रास्ते में आने वाली हर सफलता के हकदार हैं. मनोज बाजपेयी ने कहा, “देखिए, मुझे नवाज की यात्रा पर बहुत गर्व है. वह बहुत ही अनोखे अभिनेता हैं. वह ऐसे व्यक्ति हैं, जिन्होंने बहुत दूर से यात्रा की है और वह इसके हर बीट के हकदार हैं. वह एक व्यक्ति जिसकी मैं दूर से प्रशंसा करता हूं. मैं हमेशा ताली बजाता हूं और ताली बजाता रहूंगा.”वर्कफ्रंट की बात करें तो मनोज बाजपेयी अगली बार ज़ी 5 की फिल्म एक बंदा काफी है में दिखाई देंगे. वह फिल्म में एक वकील की भूमिका निभाएंगे. फिल्म का ट्रेलर हाल ही में जारी किया गया था और इसके लिए इसे आलोचनात्मक प्रशंसा मिली थी. फैंस इस मनोरंजक कोर्टरूम ड्रामा का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

Also Read: The Family Man 3: श्रीकांत तिवारी बनने के लिए काफी एक्साइटेड हैं मनोज बाजपेयी, वेब सीरीज को लेकर दिया अपडेट

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola