ePaper

Mandakini से लेकर शर्मिला टैगोर तक, ये एक्ट्रेसेस सिल्वर स्क्रीन पर एक बार फिर से चलाएंगी अपना जादू

Updated at : 16 May 2022 2:28 PM (IST)
विज्ञापन
Mandakini से लेकर शर्मिला टैगोर तक, ये एक्ट्रेसेस सिल्वर स्क्रीन पर एक बार फिर से चलाएंगी अपना जादू

कई साल बाद फिर से बॉलीवुड में शर्मिला टैगोर, मंदाकिनी, हेलन वापसी करने जा रही है. एक बार फिर से इन एक्ट्रेसेसे का जादू बड़े पर्दे पर फैंस देख पाएंगे.

विज्ञापन

90 के दशक में बॉलीवुड में कई सारी अभिनेत्रियों ने अपने अभिनय से लोगों को दीवाना बना दिया था. कुछ एक्ट्रेस ने पहली ही फिल्म से कामयाबी हासिल की तो वही कुछ को समय लगा. समय के साथ इन अभिनेत्रियों के अभिनय में और निखार आता रहा, लेकिन एक समय ऐसा आया कि यह अभिनेत्रियां पर्दे से गायब ही हो गई. अब कई साल बाद फिर से बॉलीवुड में ये वापसी करने जा रही हैं. इन अभिनेत्रियों में शर्मिला टैगोर से लेकर शांति प्रिया तक शामिल है.

शर्मिला टैगोर (Sharmila Tagore)

हिंदी सिनेमा को लाजवाब फिल्मों का तोहफा दे चुकी और अपनी खूबसूरत अदाओं से सालों से बॉलीवुड पर राज कर रही, पद्म भूषण और नेशनल अवार्ड सम्मानित अभिनेत्री शर्मिला टैगोर 11 साल बाद फिर से बॉलीवुड में अपने अभिनय से शुरुआत कर रही हैं. फिल्म का नाम हैं ‘गुलमोहर’, जिसे फॉक्स स्टार स्टूडियोज के प्रोडक्शन में, चाल्कबोर्ड एंटरटेंटमेंट और ऑटोनोमस वर्क्स के सहयोग के साथ मिलकर बनाया जा रहा हैं.

शांति प्रिया (Shanti Priya)

90 के दशक की अभिनेत्री शांति प्रिया साल 1991 में फिल्म ‘सौगंध’ में अक्षय कुमार के साथ नजर आयीं थी. वह अब बायोपिक से फिल्मों में वापसी कर रही हैं. एक्ट्रेस फ्रीडम फाइटर सरोजनी नायडू की बायोपिक से बड़े पर्दे पर वापसी कर रही हैं. हाल ही में एक्ट्रेस ने 16 साल बाद बॉम्बे टाइम्स फैशन वीक में रैंप वॉक किया था.

मंदाकिनी (Mandakini)

बॉलीवुड की दुनिया में अपनी एक्टिंग और अपनी खूबसूरती के दम पर पहचान बनाने वाली अभिनेत्री मंदाकिनी को भला कौन नहीं जानता है. आज भी उनके फैंस उनकी खूबसूरती और बोल्ड अदाकारी को याद करते हैं. ‘राम तेरी गंगा मैली’ से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली अभिनेत्री मंदाकिनी काफी समय से बॉलीवुड से दूर हैं. साल 1996 में एक्ट्रेस ने हिंदी सिनेमा को अलविदा कह दिया था. 26 सालों के बाद फिर से एक्ट्रेस अपने कमबैक के लिए तैयार हैं. वह जल्द ही अपने बेटे रब्बिल ठाकुर के साथ एक म्यूजिक वीडियों में नजर आने वाली हैं.

Also Read: Ram Teri Ganga Maili फेम मंदाकिनी 26 साल बाद कर रहीं कमबैक, इस खास प्रोजेक्ट में बेटे संग आएंगी नजर

हेलन (Helen)

60 और 70 के दशक में फिल्मों में अपने कैबरे डांस के लिए मशहूर बॉलीवुड एक्ट्रेस हेलन बीते कई सालों से फिल्मों से दूर हैं. लेकिन अब उनके फैंस के लिए गुड न्यूज है. एक्ट्रेस जल्द ही वेब शो ‘ब्राउन’ में नजर आने वाली है. हेलन ने इसकी शूटिंग मुंबई में शुरू कर दी है. कुछ दिन पहले ही उन्होंने इस प्रोजेक्ट का एक पोस्टर शेयर किया था. बता दें कि दिग्गज अभिनेत्री हेलन 10 सालों के बाद वापसी कर रही है.

फरहीन प्रभाकर (Farheen)

फरहीन साल 1992 में आई फिल्म ‘जान तेरे नाम’ में एक्टर रोनित रॉय के साथ नजर आयीं थी. जिससे वह काफी ज्यादा मशहूर हुई थी और वह रातों-रात स्टार बन गई थी. हालांकि फरहीन ने अपने करियर के पीक पर ही इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया था. एक्ट्रेस एक बार फिर बॉलीवुड में कई सालों बाद वापसी करना चाहती हैं. फरहीन ने पूर्व क्रिकेटर मनोज प्रभाकर से शादी के बाद बॉलीवुड में काम करना छोड़ दिया था.

इनपुट- अनीशा लकड़ा

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola