Photos : विदेश यात्रा पर रवाना होने से पहले ममता ने कोलकाता एयरपोर्ट स्टॉल पर दुर्गा प्रतिमा पर की पेंटिंग

Updated:
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बताया कि हम तीन दिन तक मैड्रिड में रहेंगे. इस दौरान हम एक वाणिज्यिक शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे.वहां से हम बार्सिलोना के लिए ट्रेन लेंगे. भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरभ गांगुली इस समय लंदन में हैं और वह मैड्रिड में उनके प्रतिनिधिमंडल में शामिल होंगे.

विज्ञापन
undefined

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पांच साल बाद विदेश दौरे पर जा रही हैं. वह मंगलवार सुबह कोलकाता से दुबई के लिए रवाना हुई. इस दौरान विदेश यात्रा के लिये रवाना होने से पहले ममता ने एयरपोर्ट पर मां दुर्गा की प्रतिमा पर पेंटिंग की. उन्हें एयरपोर्ट पर विश्व बांग्ला स्टॉल पर मां दुर्गा की मिट्टी की मूर्ति बनाते देखा गया.

विज्ञापन
undefined

दुर्गापूजा में दो महीने से भी कम समय बचा है. ममता ने दुर्गामूर्ति के माथे पर लाल रंग से त्रिनयन चित्रित किया. मुख्यमंत्री ने उस मूर्ति को लाल रंग से सजाया. न केवल दुर्गामूर्ति बल्कि विश्वबांग्ला के पूरे स्टॉल का मुख्यमंत्री ने दौरा किया.

undefined

साड़ियों और अन्य कपड़ों का संग्रह देखें. मुख्यमंत्री 11 दिनों के विदेश दौरे पर गई हैं. वह सबसे पहले कोलकाता से दुबई जाएंगी. वहां व्यापार सम्मेलन में हिस्सा लेंगी. मुख्यमंत्री प्रवासियों के साथ बैठक भी करेंगी. बाद में दुबई से स्पेन की राजधानी मैड्रिड के लिए उड़ान भरेंगी.

undefined

वह स्टॉल में रखे शंख को उठाकर बजाते हुए भी नजर आईं. उन्होंने कहा कि भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरभ गांगुली इस समय लंदन में हैं और वह मैड्रिड में उनके प्रतिनिधिमंडल में शामिल होंगे.

undefined

रवाना होने से पहले उन्होंने एयरपोर्ट पर संवाददाताओं से कहा कि वह दीयों में तेल भरने के लिए विदेश यात्रा पर जा रही हैं. ममता के साथ बंगाल के उद्योगपतियों का एक प्रतिनिधिमंडल गया है. इसमें कोलकाता के तीन प्रमुख फुटबॉल क्लब ईस्ट बंगाल, मोहन बागान और मोहम्मडन स्पोर्टिंग के प्रतिनिधि हैं.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola