Bengal Chunav 2021 : 'अमित शाह दंगाई, केंद्रीय बल के जवान कर रहे हैं बंगाल में तांडव'- तीसरे चरण के चुनाव से पहले Mamata Banerjee का बड़ा आरोप
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 02 Apr 2021 12:57 PM
mamata banerjee tmc attack amit shah : टीएमसी सुप्रीमो ने उत्तर बंगाल की एक रैली में कहा कि बंगाल में केंद्रीय बल के जवान बीजेपी के गुंडो को लेकर गली-गली में घूम रही है. ये जवान लोगों को वोट के लिए धमका रहे हैं. ममता ने कहा कि हम जवानों को संदेश दे रहे हैं कि इस तरह के कामों पर आप रोक लगाएं नहीं तो बंगाल की महिलाएं आपके खिलाफ सड़क पर उतर जाएंगी.
तीसरे चरण के चुनाव से पहले ममता बनर्जी ने केंद्रीय सुरक्षाबल पर बड़ा आरोप लगाया है. ममता ने कहा है कि बंगाल मे चुनाव के दौरान सीआरपीएफ, बीएसएफ और आईटबीपी के जवान तांडव कर रहे हैं. टीएमसी सुप्रीमो ने कहा कि केंद्रीय बलों के जवान को इस तरह की हरकत नहीं करनी चाहिए, हम बंगाल में उनका रिस्पेक्ट करते हैं.
टीएमसी सुप्रीमो ने उत्तर बंगाल की एक रैली में कहा कि बंगाल में केंद्रीय बल के जवान बीजेपी के गुंडो को लेकर गली-गली में घूम रही है. ये जवान लोगों को वोट के लिए धमका रहे हैं. ममता ने कहा कि हम जवानों को संदेश दे रहे हैं कि इस तरह के कामों पर आप रोक लगाएं नहीं तो बंगाल की महिलाएं आपके खिलाफ सड़क पर उतर जाएंगी.
अमित शाह पर आरोप- ममता बनर्जी ने कहा कि चुनाव आयोग नहीं बंगाल में केंद्रीय गृह मंत्री चुनाव करा रहे हैं. उन्होंने कहा कि अमित शाह का ट्रैक रिपोर्ट खराब है. वो गुजरात, दिल्ली, यूपी में दंगा करा चुके हैं अब बंगाल में दंगा करवाने की कोशिश कर रहे हैं. टीएमसी सुप्रीमो ने आगे कहा कि पीएम मोदी पहले अमित शाह पर कंट्रोल करें.
डरने वाले पीछे हट जाएं – ममता बनर्जी ने कहा कि चुनाव के दिन टीएमसी के कुछ कार्यकर्ता हिंसा की डर से पोलिंग एजेंट नहीं बनना चाहते हैं. मैं उन सबको टीएमसी से बाहर कर दूंगी और बंगाल में महिलाएं मोर्चा संभालेंगी. ममता ने आगे कहा कि डरने वाले अभी मैदान छोड़ सकते हैं.
Posted By : Avinish kumar mishra
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










