ममता बनर्जी ने कहा : चिकित्सा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, स्वास्थ्य साथी कार्ड नहीं लिया तो लाइसेंस रद्द

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों, विभिन्न अस्पताल के अधिकारियों और डॉक्टर संगठनों के साथ बैठक की. उन्होंने कहा है कि बंगाल में चिकित्सा की लापरवाहियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने सोमवार को स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों, विभिन्न अस्पताल के अधिकारियों और डॉक्टर संगठनों के साथ बैठक की. इस दौरान उन्होंने बंगाल के स्वास्थ्य विभाग से जुड़े मुद्दों को लेकर बातचीत की. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा है कि बंगाल में चिकित्सा की लापरवाहियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. सभी अस्पतालों को स्वास्थ्य साथी कार्ड के तहत ही मरीजों का इलाज करना होगा अगर ऐसा नहीं किया जाता है तो उन अस्पतालों का लाइसेंस रद्द कर दिया जाएगा. उन्होंने कहा कि यह शिकायत मिली कि जिले से गर्भवती महिलाओं को कोलकाता रेफर कर दिया जाता है और ऐसी स्थिति में मृत्यु की घटनाएं भी घटी है. इस बारे में नियंत्रण लाने की जरूरत है.
Also Read: West Bengal News : हुगली के स्कूल में बम मिलने से मचा हड़कंप, आग जलाकर लोगों ने किया प्रदर्शन
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने जिला अस्पताल के अधिकारियों पर नाराजगी जताते हुए कहा कि आखिरकार गर्भवती महिलाओं को जिलों से कोलकाता अस्पतालों में रेफर क्यों किया जाता है . यदि किसी गर्भवती महिला को प्रसव पीड़ा के दौरान कोलकाता भेजा जाता है, तो उसमें स्थिति बिगड़ सकती है. आये दिन गर्भवती महिलाओं के मरने की घटनाएं बढ़ती जा रही है. जिलों के अस्पतालों में भी व्यवस्थाएं इतनी मजबूत होनी चाहिए की मरीजों को कोलकाता के अस्पतालों में ना आना पड़े. केवल वैसे मामलों को कोलकाता में रेफर किया जाए, जिनके इलाज जिले में नहीं हैं.
Also Read: West Bengal : पंचायत चुनाव से पूर्व एसटीएफ ने हथियार समेत दो को किया गिरफ्तार
स्वास्थ्य के साथ ही मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कोलकाता के सुंदरीकरण को लेकर भी चर्चा की. उन्होंने कहा कि गंगा के तटों के सुंदरीकरण को बढ़ाने के लिए गंगा आरती का आयोजन किया जाना चाहिए . मुझे यहां गंगा आरती के लिए एक जगह चाहिए. जैसे कि अन्य राज्यों में गंगा आरती का आयोजन किया जाता है वैसे ही यहां भी गंगा आरती का आयोजन किया जाना चाहिए. गंगा के किनारे ऐसे जगह पर गंगा आरती होना चाहिए जहां पर मंदिर हो, लोगों के बैठने की व्यवस्था हो, भले ही इसमें दो साल लग जाएं, कोई नुकसान नहीं है लेकिन भव्य तरीकें से गंगा आरती का आयोजन किया जाना चाहिए.
Also Read: 21 या 23 नवंबर को बंगाल के नए राज्यपाल ले सकते है शपथ, मुख्यमंत्री ने फोन कर दी बधाई
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shinki Singh
10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




