ePaper

2024 में इंडिया vs भाजपा की लड़ाई : ममता बनर्जी

Updated at : 18 Jul 2023 5:06 PM (IST)
विज्ञापन
2024 में इंडिया vs भाजपा की लड़ाई : ममता बनर्जी

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि देश के लोगों को बचाना है.आज से नई चुनौती की शुरुआत हो गई है. इंडिया को बचाना है, देश को बचाना है.भारत जीतेगा, इंडिया जीतेगा, देश जीतेगा, भाजपा हारेगी.

विज्ञापन

बेंगलुरु में विपक्षी एकता की दूसरे दिन की बैठक खत्म हो गई है. 2024 के आम चुनाव में भाजपा को हराने के लिए विपक्ष के 26 दल एक जुट हुए है. विपक्ष की बैठक के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस से लगता है कि 2024 लोकसभा चुनाव की लड़ाई एकतरफा नहीं होगी. कम से कम राजनीतिक हलके तो यही कहते हैं. क्योंकि, नए विपक्षी गठबंधन का नाम इंडिया है और उसी नाम के आधार पर विपक्षी खेमे के चेहरों में से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि 2024 में इंडिया vs भाजपा की लड़ाई होगी. देश खतरे में है. दिल्ली, बंगाल, मणिपुर हो, सरकार बेचना, सरकार खरीदना यही काम भाजपा सरकार का है.

ममता बनर्जी ने भाजपा को दी चुनौती

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भाजपा को चैलेंज करते हुए कहा, कि भाजपा क्या आप आईएनडीआईए (INDIA) को चुनौती दे सकते हैं ? उनका कहना है कि इंडिया को बचाना है, देश को बचाना है.भारत जीतेगा, इंडिया जीतेगा, देश जीतेगा, भाजपा हारेगी.उन्होंने कहा कि देश के लोगों की जिंदगी खतरे में है. सरकार का एक ही काम है ‘सरकार बेचना और सरकार खरीदना’.

Also Read: West Bengal Breaking News Live : 2024 में इंडिया vs भाजपा की लड़ाई : ममता बनर्जी मुंबई में होगी तीसरी बैठक

वहीं, अब विपक्षी दलों की अगली बैठक मुंबई में होनी है. तारीख की घोषणा जल्द की जाएगी. मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि विपक्षी दलों के आपसी तालमेल के लिए 11 सदस्यीय कमिटी गठित की जाएगी. समिति के सदस्यों के नामों की घोषणा मुंबई में की जाएगी.

Also Read: पंचायत चुनाव में हिंसा व लूट के लिये मुख्यमंत्री ममता बनर्जी जिम्मेदार, बोले शुभेंदु अधिकारी व सुकांत मजूमदार भाजपा लोकतंत्र  का कर रही है सौदा

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि मणिपुर, अरुणांचल, महाराष्ट्र सहित पूरे देश में लोगों का जीवन खतरें में है. भाजपा लोकतंत्र का सौदा कर रही है. लोकतंत्र खतरे में है. हम सब लोकतंत्र की रक्षा करने के लिये एकजुट हुए है. भाजपा की मनमानी नहीं चलेगी. 2024 में होने वाले लोकसभा में भाजपा को जवाब मिलेगा.

Also Read: बंगाल पंचायत चुनाव पर अमित शाह के बयान पर टीएमसी की तीखी प्रतिक्रिया, डेरेक ने कही ये बात
विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola