ePaper

बीबीसी कार्यालय में आयकर सर्वे पर भड़कीं बंगाल की सीएम ममता बनर्जी, BJP सरकार पर लगाया ये गंभीर आरोप

Updated at : 15 Feb 2023 5:09 PM (IST)
विज्ञापन
बीबीसी कार्यालय में आयकर सर्वे पर भड़कीं बंगाल की सीएम ममता बनर्जी, BJP सरकार पर लगाया ये गंभीर आरोप

तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी ने कहा कि इस सरकार की वजह से सिर्फ प्रेस की स्वतंत्रता प्रभावित नहीं हो रही है. यदि यही हाल रहा, तो आने वाले दिनों में देश में कोई मीडिया रह ही नहीं जायेगा. मीडिया को अभी भाजपा वाले कंट्रोल कर रहे हैं. मीडिया अपनी आवाज नहीं उठा पा रहा है.

विज्ञापन

Mamata Banerjee on Income Tax Survey on BBC India: बीबीसी इंडिया के कार्यालय में जारी आयकर सर्वे से पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी बेहद नाराज हैं. उन्होंने केंद्र की भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की अगुवाई वाली एनडीए सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोल दिया है. ममता दी ने नरेंद्र मोदी सरकार पर गंभीर आरोप लगाये हैं. उन्होंने बीबीसी इंडिया के खिलाफ की जा रही कार्रवाई को दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया है. कहा कि भाजपा राजनीतिक बदले की भावना से सरकार चला रही है.

देश में मीडिया का नहीं रह जायेगा अस्तित्व : ममता बनर्जी

तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी ने कहा कि इस सरकार की वजह से सिर्फ प्रेस की स्वतंत्रता प्रभावित नहीं हो रही है. यदि यही हाल रहा, तो आने वाले दिनों में देश में कोई मीडिया रह ही नहीं जायेगा. मीडिया को अभी भाजपा वाले कंट्रोल कर रहे हैं. मीडिया अपनी आवाज नहीं उठा पा रहा है. जो आवाज उठा रहा है, उसे कुचलने का प्रयास किया जा रहा है. यह सही नहीं है.

दूसरे दिन भी जारी है बीबीसी कार्यालय में सर्वे ऑपरेशन

ममता बनर्जी ने बुधवार को कहा कि भाजपा केवल तानाशाही चला रही है. (वे) हिटलर से भी दो कदम आगे हैं. उन्होंने कहा कि बीबीसी पर आयकर सर्वे बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है. बता दें कि भारत में बीबीसी के कार्यालयों में आयकर विभाग का ‘सर्वे ऑपरेशन’ बुधवार को दूसरे दिन भी जारी रहा. ऐसा माना जा रहा है कि आयकर विभाग के अधिकारी संगठन के इलेक्ट्रॉनिक एवं कागज आधारित वित्तीय आंकड़ों की प्रतियां बना रहे हैं.

Also Read: BBC IT Raid: बीबीसी के दिल्ली- मुंबई स्थित कार्यालयों में आयकर की तलाशी, बीबीसी ने किया ये ट्‌वीट

केजरीवाल ने भी कार्रवाई को जनता की आवाज दबाना बताया

ममता बनर्जी की तरह दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी कहा कि मीडिया लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है और उसकी स्वतंत्रता पर हमला जनता की आवाज दबाने के बराबर है. बता दें कि कथित कर चोरी की जांच के तहत दिल्ली और मुंबई में बीबीसी के कार्यालयों तथा दो अन्य संबंधित स्थानों पर मंगलवार को ‘सर्वे ऑपरेशन’ शुरू किया गया था. इस पर बीबीसी ने कड़ी प्रतिक्रिया दी थी. ब्रिटेन की सरकार इस मामले पर करीबी नजर रख रही है.

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola