ePaper

ममता बनर्जी ने लगाया आरोप कहा दिल्ली से चलती है मेघालय और असम की सरकार

Updated at : 13 Dec 2022 6:40 PM (IST)
विज्ञापन
ममता बनर्जी ने लगाया आरोप कहा दिल्ली से चलती है मेघालय और असम की सरकार

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अपने शिलांग दौरे के दूसरे दिन मंगलवार को सभा के दौरान मेघालय के मुख्यमंत्री कोरनाड संगमा सरकार पर तीखा हमला बोला. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सीबीआई हिरासत में लालन शेख की मौत पर दुख जताया है. उन्होंने सवाल उठाया है कि कस्टडी में कोई कैसे मर सकता है ?

विज्ञापन

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अपने शिलांग दौरे के दूसरे दिन मंगलवार को सभा के दौरान मेघालय के मुख्यमंत्री कोरनाड संगमा सरकार पर तीखा हमला बोला. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने कहा कि मेघालय की सरकार असम और दिल्ली से चलती है. यहां के मुख्यमंत्री अपने लोगों की बात तक दिल्ली पहुंचा नहीं सकते. वे स्टेट सेंट्रल लाइब्रेरी में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रही थीं. कार्यकर्ताओं को संबोधित करने से पहले वे मुकरो घटना में मारे गए लोगों के परिजनों से भी मिलीं और पांच-पांच लाख रुपये की सहायता राशि दी. इस दौरान उनके साथ तृणमूल कांग्रेस के महासचिव और सांसद अभिषेक बनर्जी (Abhishek Banerjee ) और मेघालय टीएमसी के अध्यक्ष मुकुल संगमा भी मौजूद थे.

Also Read: बॉलीवुड अभिनेता परेश रावल ने कोलकाता पुलिस से मांगी मोहलत
ममता ने सीबीआई पर उठाया सवाल 

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सीबीआई हिरासत में लालन शेख की मौत पर दुख जताया है. उन्होंने सवाल उठाया है कि कस्टडी में कोई कैसे मर सकता है ? मैं इस घटना की निंदा करती हूं.’ अगर सीबीआई इतनी ही होशियार है तो कस्टडी में क्यों मरी ? उनका पूरा ब्योरा लिया जाना चाहिए. हम इस मुद्दे को भी उठाएंगे और इस मामले की जांच की जानी चाहिए.

Also Read: बंगाल: रामपुरहाट में CBI दफ्तर के सामने प्रदर्शन, सड़क पर टायर जला कर प्रदर्शनकारियों का हंगामा जारी
भाजपा पर पूर्वोत्तर राज्यों की अवहेलना का लगाया आरोप

ममता बनर्जी ने कहा कि यह अफवाह है कि टीएमसी एक बंगाली पार्टी है. यदि रवींद्रनाथ टैगोर का गाना राष्ट्रीय गान है. नेताजी सुभाष चंद्र बोस जय हिंद.. सारे देश में बोला जाता है, तो क्यों जाति और धर्म में भेदभाव क्यों? उन्होंने कहा कि भाजपा ने मेघालय और उत्तर पूर्वी भारत की अवहेलना की है. मेघायल के लोग मेघालय में राज करेगा. किसी बाहरी से नहीं. पांच लोगों की हत्या हुई. मुख्यमंत्री ने किसी ने मुलाकात नहीं की. यदि मेरे राज्य में कोई घटना घटती है. मुआवजा के साथ नौकरी देते हैं. चुनाव के पहले बहुत सारे नेता आएंगे, लेकिन पांच सालों में कुछ नहीं किया. यहां बेरोजगार दर बहुत अधिक है. उत्तर पूर्वी राज्य महिलाओं का शक्तिकरण इलाका है. कितना महिला निर्वाचित प्रतिनिधि है.

Also Read: West Bengal : सीबीआई अधिकारी बता व्यवसायी के घर से ले भागे 30 लाख रुपये

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola