मोनिका हत्याकांड: मिथिलेश ने 2018 में लिया था ट्रैक्टर, आर्थिक तंगी के कारण नहीं चुका पा रहा था पैसा

Published by : Sameer Oraon Updated At : 17 Sep 2022 1:35 PM

विज्ञापन

मिथिलेश प्रसाद मेहता महिंद्रा फाइनांस से सितंबर 2018 में ट्रैक्टर फाइनांस कराया था. लेकिन आर्थिक तंगी की वजह से वह किस्त नहीं चुका पा रहा था. 13 सितंबर को आवश्यक राशि से कम राशि लेकर गया लेकिन कंपनी ने वो रकम लेने से मना कर दिया.

विज्ञापन

हजारीबाग: सिझुआ गांव के मिथिलेश प्रसाद मेहता ने महिंद्रा फाइनांस से सितंबर 2018 को ट्रैक्टर फाइनांस कराया था. इसकी छह किस्त बाकी थी. आर्थिक तंगी के कारण किसान मिथिलेश मेहता ने समय पर किस्त नहीं चुकाया था. ब्याज के साथ जोड़ कर यह राशि 1, 30,000 हो गयी थी. 13 सितंबर को मिथिलेश 1,20,000 रुपये लेकर फाइनांस कंपनी को देने गया था, लेकिन उसे 1,30,000 रुपये जमा करने की बात कही गयी.

पैसा नहीं लेने के बाद मिथिलेश प्रसाद मेहता घर लौट गये. इसके बाद फाइनांस कर्मी ट्रैक्टर को खींच कर ले जाने लगे. इसी बीच, महिला समेत तीन-चार लोग उसे रोकने लगे. फाइनांस के लोगों ने कहा कि हट जाओ, नहीं तो ट्रैक्टर चढ़ा देंगे. इसके बाद उनलोगों ने मोनिका पर ट्रैक्टर चढ़ा दिया. इससे उसकी मौत हो गयी.

खेत में धनियां उखाड़ने गया था मिथिलेश : 

मोनिका के पिता सिझुआ गांव निवासी मिथिलेश प्रसाद मेहता नि:शक्त हैं. उसने वर्ष 2018 में महिंद्रा फाइनांस से ट्रैक्टर खरीदा था. छह किस्त जमा नहीं करने के कारण फाइनांस कंपनी के एजेंट गुरुवार को उसके घर सिझुआ पहुंचे. उस समय मिथिलेश धनियां उखाड़ने खेत में गये थे.

मोनिका अपने पिता को खेत से बुलाने गयी. इसी बीच उसके घर के समीप सिझुआ भारत पेट्रोल पंप के पास खड़े ट्रैक्टर को गुपचुप तरीके से गुरुवार दोपहर फाइनांस कंपनी के लोग ले जाने लगे. मिथिलेश मेहता जब खेत से घर आये, तो वहां ट्रैक्टर इंजन नहीं देखा. इसके बाद अपनी बेटी मोनिका कुमारी को मोटरसाइकिल पर बैठा कर ट्रैक्टर का पीछा किया. एनएच 33 पथ पर बरियठ के पास ट्रैक्टर को ओवर टेक कर रोका. फाइनांस कर्मी से आइडी मांग की.

इसी बीच, किस्त की राशि देने की बात कही गयी. फाइनांस कंपनी के कथित मैनेजर बैगन आर कार (जेएच02बीडी 5605) से उतर कर ट्रैक्टर को बढ़ाने का इशारा किया. इशारा मिलते ही ट्रैक्टर चला रहा कर्मी ट्रैक्टर बढ़ा दिया. इस दाैरान ट्रैक्टर का पिछला पहिया युवती के कमर पर चढ़ गया. इससे मोनिका घायल हो गयी. उसे एंबुलेंस से रिम्स ले गये, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया.

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola